May 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना अंतर्गत प्राप्त नए आवेदनों के सत्यापन पश्चात पंचायत स्तर पर सूची का किया गया है प्रकाशन

1 min read
Spread the love

प्रकाशित सूची के सम्बंध में ग्राम पंचायत द्वारा 13 अगस्त 2022 तक मंगाए गए है दावा आपत्ति
जशपुरनगर 04 अगस्त 2022/छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत् पुजारी, बैगा, गुनिया, मांझी, हाट पहरिया, बाजा मोहरिया को भी शामिल करते हुए आवेदन स्वीकृत करने कहा गया है।
कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने उक्त योजना के तहत् सभी पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिए है। इस हेतु सभी पंचायतों में सरपंच सचिवों के माध्यम से सर्वे कराकर पात्र हितग्राही से आवेदन लिए गए है। तहसीलदारो द्वारा प्राप्त नए आवेदनों के सत्यापन पश्चात दावा आपत्ति प्राप्त करने हेतु पंचायत स्तर पर सूची का प्रकाशन किया गया है। प्रकाशित सूची के सम्बंध में ग्राम पंचायत द्वारा 13 अगस्त 2022 तक दावा आपत्ति मंगाए गए है। जिसका 14 अगस्त 2022 को आयोजित विशेष ग्राम सभा में निराकरण किया जाएगा। जनपद स्तर पर ग्राम सभा से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार पात्र अपात्र हितग्राहियों की जानकारी 31 अगस्त 2022 तक वेबसाइट में अद्यतीकरण किया जाएगा। साथ ही 1 सितंबर 2022 को अंतिम सत्यापित सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.