तायक्वांडो विजेता हमारे गौरव का प्रतीक -रामचन्द्र
1 min read
तायक्वांडो विजेता हमारे गौरव का प्रतीक -रामचन्द्र
मैडल विजेताओं से खेल की योजनाओं पर हुई चर्चा
रायगढ़। जिले के तायक्वांडो खिलाडिय़ों ने गोल्ड मेडल जीतने के बाद अपनी वापसी पर वरिष्ठ खिलाड़ी एवं मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। टीम के वरिष्ठ कोच विकास कुमार ने बताया कि नेपाल में हुई प्रतियोगिता में तायक्वांडो खिलाडिय़ों के द्वारा 10 गोल्ड मेडल प्राप्त करने के बाद जिले के खेल जगत का बड़ा नाम एवं वरिष्ठ खिलाड़ी रामचन्द्र शर्मा से आशीर्वाद लेने सभी खिलाड़ी एवं टीम मिलने पहुंची थी। जहां पर तायक्वांडो खेल को आगे बढ़ाने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। रामचन्द्र शर्मा ने खिलाडिय़ों का सम्मान कर कहा कि खेल को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किये जाने चाहिए। खासकर उन खेलों के लिए जिन खेलो में खिलाडिय़ों को निरंतर सफलता प्राप्त हो रही है। इस चर्चा के दौरान रामचन्द्र ने सभी कोच के साथ-साथ खिलाडिय़ों से भी बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया और भविष्य में साथ खड़े रहने का वादा किया। खिलाडिय़ों के लिए उम्मीद जताई की वे और आगे बढक़र जिले एवं प्रदेश के साथ-साथ देश का भी नाम रौशन करेंगे।
