May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

मीना बाजार लगते ही असमाजिक तत्वों का बढ़ा आतंक

1 min read
Spread the love

मीना बाजार लगते ही असमाजिक तत्वों का बढ़ा आतंक

रायगढ़। कोरोना और स्वाइन फ्लू संक्रमण के इस दौर में शहर के बीच संचालित हो रहे हैं दो मीना बाजार इस बार पुलिस और प्रशासन को परेशान करने वाला है। मीना बाजार का संचालन शुरू होते ही सावित्री नगर और मोहदापारा एरिया में शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का आतंक भी शुरू हो गया है, पास में ही शराब भट्टी होने के कारण असामाजिक लोगों की गतिविधियां बढ़ गई है। जिससे इस क्षेत्र में निवासरत लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। क्षेत्र में पुलिस गश्त ना होना भी असामाजिक तत्वों को बढ़ावा दे रहा है।
नगर निगम प्रशासन रायगढ़ में एक अलग ही कायदा चला रही है जहां कोरोना और स्वाइन फ्लू संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है जिसमें सबसे अहम चक्रधर समारोह का आयोजन भी नहीं करने का निर्णय लिया गया है ताकि भीड़ भाड़ ना हो और संक्रमण ना फैले। वहीं दूसरी ओर निगम प्रशासन ने शहर के बीच सावित्री नगर एरिया में एक नहीं दो दो मीना बाजार के संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है। बड़े पैमाने पर लगे इन दोनों मीना बाजार में हजारों लोगों की भीड़ एक साथ इकट्ठे होगी, ऐसे में यदि संक्रमण फैला तो प्रशासन को इसे काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। लेकिन प्रशासन की एडवाइजरी को दरकिनार करते हुए नगर निगम के अधिकारी और नेता मीना बाजार संचालकों को संचालन की अनुमति दे चुके हैं। इससे शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का आतंक साफ दिखाई दे रहा है। सावित्री नगर में शराब दुकान भी है जो मीना बाजार से कुछ कदम की दूरी पर है। ऐसे में असामाजिक तत्व शराब का सेवन कर मीना बाजार के आसपास आतंक फैला रहे हैं। असामाजिक तत्वों की हरकतों के कारण क्षेत्र में रहने वाले लोग परेशान नजर आ रहे हैं। लोगों को कहना है पुलिस की गश्ती भी नहीं हो रही है शाम ढलने के बाद शराब पीकर असामाजिक तत्व गाली गलौज, मारपीट कर माहौल खराब कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो दोनों मीना बाजार संचालको को अनुमति देने मोटी रकम की उगाही की गई है। यही कारण है कि अनुमति देने वालों ने कोरोना संक्रमण की भी परवाह नहीं की।

जारी है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.