विधायक रामपुकार सिंह के उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं निकाली शहर में तिरंगा

हाथों में तिरंगा लेकर विधायक रामपुकार सिंह रहे मौजूद, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाली विधानसभा स्तरीय भव्य “तिरंगा यात्रा”
पत्थलगांव । देश आजादी की 75वें वर्षगांठ पर अमृत हीरक के रूप में “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। देशभर में “तिरंगा यात्रा” निकाली जा रही है। इस अवसर पर आज कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पत्थलगांव विधानसभा स्तरीय पदयात्रा में विशाल “तिरंगा रैली” निकाली गई । जिसमें मुख्य रूप से पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह समेत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के जयकारे लगाकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस तिरंगा रैली की शुरुआत पत्थलगांव के सेंट जेवियर्स समीप चर्च से की गई। इस दौरान कर्मा नृत्य की शानदार प्रस्तुति के साथ कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लिए दिखे। जिसके बाद अंबिकापुर रोड स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचकर विधायक समेत सभी ने पूजा अर्चना की। इसी क्रम में पत्थलगांव चौक में इंदिरा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। बस स्टैंड स्थित जयस्तंभ चौक पहुंचकर जयकारे लगाए। और गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका, जिसके बाद बिलाईटांगर स्थित मस्जिद में माथा टेका। वापस आने के क्रम में श्री सत्यनारायण मंदिर में पूजा प्रार्थना कर श्री श्याम मंदिर का दर्शन किया गया। वहीं सैंकड़ों कार्यकताओं ने इस पैदल तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने नारे लगाते हुए कतारबद्ध आगे बढ़ रहे थे। यह “तिरंगा यात्रा” अग्रेसन भवन में पहुंचकर आम सभा में तब्दील हुई।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज विधानसभा स्तरीय पदयात्रा “तिरंगा यात्रा” निकाली गई। जिसमे भरी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार हर वर्ग हर समुदाय को जोड़कर एकता और शांति का संदेश देना चाहती है। प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश सरकार के महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना , किसान मजदूर योजना, युवा मितान क्लब, महिला सशक्तिकरण, नरवा गरवा घुरवा बाड़ी जैसी कई योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आम जनों से जुड़ने और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने के संदेश देने के लिए निकाली जा रही है। कांग्रेस जो कहती है वह करती है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने वादे पूरे किए हैं सरकार गांव गली सड़क में विकास कार्य करा रही है जनता और किसान बेहद खुश हैं। अमृत महोत्सव के कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करना गर्व की बात है। देश की आजादी में अपने प्राणों को गंवाने वाले वीर जवानों को याद किया।
इस विधानसभा स्तरीय पदयात्रा एवं “तिरंगा रैली” के कार्यक्रम में मुख्य रूप से पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह,गौसेवा आयोग सदस्य शेखर त्रिपाठी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल, जिला पं. सदस्य आरती सिंह, महेंद्र अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष उर्वशी सिंह, युवक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित शर्मा, रत्ना पैंकरा, मेरी तिर्की पार्षद, अशोक अग्रवाल, छत्रमोहन यादव, पूनम पैंकरा, सुरेश अग्रवाल, जगन्नाथ गुप्ता, विजय भास्कर, रोहित साय, बसंत साहू, अरविंद सरपंच, कपूर साय, महेंद्र यादव, विनोद कुमार सरपंच, कमील लकड़ा, रेखा मुनि पार्षद, मनोज अग्रवाल, श्रवण सिदार, सहित सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता गण शामिल हुए।
