May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

राष्ट्रीय ध्वज फहराया सुरेश अग्रवाल ने, गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं पूर्व विधायक रामपुकार सिंह बोले— आज़ादी का अर्थ राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन

1 min read
Spread the love

राष्ट्रीय ध्वज फहराया सुरेश अग्रवाल ने, गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं
पूर्व विधायक रामपुकार सिंह बोले— आज़ादी का अर्थ राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन
पत्थलगांव। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पूर्व विधायक निवास के सामने स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सुरेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश को सैकड़ों वर्षों की गुलामी से मुक्त कराने में महात्मा गांधी सहित असंख्य क्रांतिकारियों का त्याग और बलिदान अमूल्य है। उन्होंने कहा कि उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक देश को एक सूत्र में बांधकर आज़ादी की लड़ाई लड़ी गई।
पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपुकार सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगत सिंह, राजगुरु एवं सरदार वल्लभभाई पटेल सहित सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूकता और संकल्प का पर्व है।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती आरती सिंह ने कहा कि भारत ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान ने देश को सामाजिक न्याय, समता और बंधुत्व के सूत्र में बांधने का कार्य किया है, जिसमें कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका रही है।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने भारतीय सेना के शौर्य और स्वदेशी हथियारों—मिसाइलों व ड्रोन—की शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान है। उन्होंने स्वदेशी अपनाने को राष्ट्रीय संकल्प बताया।
कार्यक्रम में संयुक्त महामंत्री पवन अग्रवाल, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह भाटिया, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ नेता गणेश चंद बेहरा, नाथू शर्मा, जग्गी अग्रवाल, पार्षद सतीश अग्रवाल, रितु टोप्पो, अंकित शर्मा, निजामुद्दीन खान सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.