सरपंच घनश्याम सिदार ने फहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस पर हुआ रंगारंग आयोजन




रपंच घनश्याम सिदार ने फहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस पर हुआ रंगारंग आयोजन
पत्थलगांव। पत्थलगांव जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलडेगा में देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। पंचायत भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सरपंच घनश्याम सिदार ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने परेड की सलामी ली।
अपने संबोधन में सरपंच घनश्याम सिदार ने कहा कि भारत की आज़ादी की लड़ाई न्याय, समानता और लोकतंत्र की स्थापना की ऐतिहासिक लड़ाई थी। यह संघर्ष मानवता को अत्याचार और अन्याय से मुक्त कराने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम भारतवासियों की एकता की स्याही से लिखा गया है। इस अवसर पर उन्होंने अमर शहीद गेंद सिंह, वीर नारायण सिंह सहित सभी शहीदों को नमन किया।
उपसरपंच पूनम अम्बस्थ ने कहा कि गणतंत्र दिवस सभी नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का प्रतीक है। जब तक सभी नागरिक अपने अधिकारों का समुचित उपयोग करेंगे, तभी तक लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा। उन्होंने संकटग्रस्त गांवों के प्रति तिलडेगा पंचायत की सहभागिता भी व्यक्त की।
हाई स्कूल प्रांगण में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष फिलिस्ता भगत ने तिरंगा फहराया। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। श्री भगत ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूर्वजों के त्याग और बलिदान से हमें आज़ादी मिली है और भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।
कार्यक्रम में सरपंच, उपसरपंच, पूर्व जनप्रतिनिधि, पंचायत सचिव, शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। हालांकि मंच संचालन के दौरान अतिथियों के स्वागत में कमी तथा जलपान व्यवस्था में अव्यवस्था देखी गई, जिससे कुछ अतिथि कार्यक्रम बीच में छोड़कर चले गए। मंच संचालन शिक्षक लक्ष्मण शर्मा द्वारा किया गया।
