May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

हरे राम-हरे कृष्णा के अखंड हरिकीर्तन से गुंजायमान हुआ ठाकुरमुड़ा, भक्ति में डूबा पूरा गांव

1 min read
Spread the love

रे राम-हरे कृष्णा के अखंड हरिकीर्तन से गुंजायमान हुआ ठाकुरमुड़ा, भक्ति में डूबा पूरा गांव
पत्थलगांव। पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ठाकुरमुड़ा में महाकूल समाज द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री हरि विष्णु नाम यज्ञ (अष्ट पहरी) ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। 24 घंटे तक चले अखंड हरिकीर्तन में “हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे” के गूंजते जयकारों से गांव का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया।
इस धार्मिक आयोजन में पूर्व विधायक राम पुकार सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल, कुलविंदर सिंह भाटिया, सरपंच घनश्याम सिदार सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली, विकास और लोगों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल हुए और संकीर्तन का हिस्सा बनकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। पूजा-आरती के पश्चात विभिन्न मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए, जिनमें हरे राम-हरे कृष्णा के मधुर और मनमोहक भजनों ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
पूर्व विधायक राम पुकार सिंह ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हर गांव और मोहल्ले में होने चाहिए, जिससे भगवान राम और कृष्ण के नाम से वातावरण पवित्र हो और लोगों के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। वहीं, जिला उपाध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने कहा कि अखंड हरिकीर्तन जैसे आयोजन व्यस्त जीवन में मानसिक शांति, संतुष्टि और सुकून प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर यदुचंद बेहरा, रोहित यादव, त्रिलोचन यादव, मोहित यादव सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन ने पूरे क्षेत्र में भक्ति और एकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.