May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

सोया तो फिर कभी नहीं उठा फॉरेस्ट गार्ड, अचानक मौत से मचा हड़कंप

1 min read
Spread the love

सोया तो फिर कभी नहीं उठा फॉरेस्ट गार्ड, अचानक मौत से मचा हड़कंप
पत्थलगांव (जशपुर)। जशपुर जिले के दुलदुला वनपरिक्षेत्र के गटीबुड़ा बीट में पदस्थ एक फॉरेस्ट गार्ड की अचानक मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार को हुई इस घटना ने विभागीय अमले और स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नाका फॉरेस्ट गार्ड भरतलाल राठिया की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिजनों ने तुरंत एक स्थानीय डॉक्टर को उनके सरकारी क्वार्टर बुलाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के तहत उन्हें ग्लूकोज का ड्रिप चढ़ाया। कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत सामान्य होती दिखी और उन्होंने खाना भी खाया।
लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। खाना खाने के बाद वे सोने चले गए, मगर फिर कभी नहीं उठे। काफी देर तक जब कोई हरकत नहीं हुई तो परिजनों को शक हुआ। पास जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी।
अचानक हुई इस मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। विभागीय स्तर पर भी मामले की जानकारी ली जा रही है।
मृतक भरतलाल राठिया मूलतः रायगढ़ जिले के खरसिया के निवासी थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार में शोक की लहर है। शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके गृहग्राम खरसिया ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.