June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

कक्षा द्वादश के विद्यार्थियों हेतु आशीर्वाद समारोह का भव्य आयोजन

1 min read
Spread the love

क्षा द्वादश के विद्यार्थियों हेतु आशीर्वाद समारोह का भव्य आयोजनपत्थलगांव — सरस्वती शिशु मंदिर उ. मा. विद्यालय पत्थलगांव के सभा कक्ष में कक्षा द्वादश के भैया-बहनों के लिए आशीर्वाद समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कक्षा एकादश विज्ञान, कॉमर्स एवं कृषि संकाय के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित किया गया, जिसकी सम्पूर्ण व्यवस्था छात्रों ने स्वयं संभाली। कार्यक्रम का संचालन मानसरंजन पाण्डेय ने किया।
विद्यालय में नर्सरी से द्वादश तक अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। हंसिका रोहिला ने विद्यालय से मिली शिक्षा, संस्कार और प्रेरणा के लिए आभार व्यक्त किया। गार्गी महंत ने भी विद्यालय परिवार के मार्गदर्शन को जीवनभर स्मरण रखने की बात कही।
कार्यक्रम में विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष डॉ. बी.एल. भगत, रामनिवास जिंदल, प्राचार्य संतोष कुमार पाढ़ी, प्रधानाचार्य डेमू धर बंजारा एवं सुखलाल चौहान उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तथा एकादश के विद्यार्थियों ने द्वादश के छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को परीक्षा हेतु प्रेरित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.