June 18, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

शासकीय आम बगीचे पर पीएम आवास निर्माण का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग तेज

1 min read
Spread the love

शासकीय आम बगीचे पर पीएम आवास निर्माण का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग तेज

रायगढ़। ग्राम टायरपाली के निवासीओ ने कलेक्टर सहित संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपकर शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण की शिकायत करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
शिकायत के अनुसार, ग्राम टायरपाली के डिपापारा क्षेत्र में रहने वाले राजेश तिर्की की दादी मायावती तिर्की के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत हुई है। आरोप है कि योजना के लिए पुराने क्षतिग्रस्त मकान का फोटो प्रस्तुत किया गया था, लेकिन निर्माण कार्य निर्धारित स्थल के बजाय शासकीय भूमि स्थितु अमरैया आम बगीचा क्षेत्र में शुरू कर दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के लिए आम के पेड़ों की कटाई भी की गई और बगीचे की भूमि पर कब्जा कर मकान निर्माण कराया जा रहा है। इस मामले को लेकर पहले ग्राम सभा में बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें ग्रामीणों ने निर्माण कार्य पर आपत्ति जताते हुए रोक लगाने का निर्णय लिया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने का आरोप लगाया गया है।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2021 में हुए सीमांकन के दौरान संबंधित खसरा नंबर 136/1, रकबा 0.765 हेक्टेयर के आम बगीचे को अलग रखा गया था और उसे सार्वजनिक उपयोग की भूमि माना गया था। ऐसे में उक्त भूमि पर किसी भी प्रकार का निजी निर्माण नियमों के विपरीत बताया जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, शासकीय भूमि पर हो रहे कथित कब्जे को हटाया जाए तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.