झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
1 min read
झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
पत्थलगांव। झीरम घाटी हमले में शहीद हुए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं और सुरक्षा जवानों की याद में पत्थलगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा हरियाणा पंचायती धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीदों के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धासुमन अर्पित किए।
प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज तिवारी ने कहा कि 25 मई छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए बेहद दुखद दिन है। वर्ष 2013 में बस्तर की झीरम घाटी में परिवर्तन यात्रा पर हुए नक्सली हमले में कई वरिष्ठ नेताओं और जवानों ने शहादत दी थी, जिन्हें कांग्रेस परिवार हर वर्ष “झीरम घाटी श्रद्धांजलि दिवस” के रूप में याद करता है।
जिला उपाध्यक्ष हरगोबिंद अग्रवाल ने कहा कि इस नृशंस हमले में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार सहित कुल 32 लोग शहीद हुए थे, जिनकी शहादत सदैव स्मरणीय रहेगी।
ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने इसे छत्तीसगढ़ के इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित
