जगन्नाथ मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया गया
1 min read
पत्थलगांव । 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में विधायक रामपुकार सिंह के मुख्य आतिथ्य में हरगोविंद अग्रवाल द्वारा जगन्नाथ मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया गया।इसके पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के संदेश का वाचन किया गया। संदेश में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। देश को आजादी दिलाने में अपना त्याग और बलिदान देकर अहम भूमिका निभाने वाले महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डाला। संदेश में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री द्वारा गोधन न्याय योजना और गोमूत्र की खरीदी गोबर खरीदी तथा राजीव गांधी न्याय योजना मोहला किलीनिक अनेक योजनाओं के बारे में बताया गया । जिसमें लगभग 60 हजार महिलाओं को रोजगार मिला है। आत्मानंद स्कूल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जो शिक्षा मिल रही है वह छत्तीसगढ़ के लिए शिक्षा जगत में अमृत के रूप में काम कर रही है।
इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आरती सिंह, जनपद अध्यक्ष सुकृत सिंह सिदार, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उर्वशी सिंह,कुलबिन्दर सिह अशोक अग्रवाल,नत्थुराम शर्मा,सत्यनारायण अग्रवाल, मनोरंजन सामंत,मनोज तिवारी, अधिवक्ता बसंत शर्मा,शिरोमणी दास बैरागी,युवक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित शर्मा,पार्षद सतीश अग्रवाल, प्रवीण शर्मा,दिनेश राठौर,स्माइल खान,गणेश गोयल समेत कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
