May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

विधायक उत्तरी जांगडे़ के हाथों ग्राम कोसीर में होगा ध्वजारोहण

1 min read
Spread the love

सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े कोसीर में करेंगी ध्वजारोहण

0 स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या विधायक उत्तरी जांगडे ने क्षेत्रवासियों को दी बधाई
लक्ष्मी नारायण लहरे
कोसीर ।छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोसीर के डॉ अम्बेडकर चौक में सुबह 9:00बजे ध्वजारोहण करेंगी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या सारंगढ़ विधायक ने प्रदेश व क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज हम आजादी की 75 वीं स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे जो बड़े ही खुशी की बात है आजादी के 75 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर पूरे देश में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो पद यात्रा निकाली गई है देश की आजादी में बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद कर गौरव गाथा को जन जन तक पहुँचा रहे है साथ ही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी की नेतृत्व में हमर तिरंगा अभियान को लेकर सफल बनाने भारत जोड़ो पद यात्रा भी की जा रही कांग्रेस सरकार के प्रयासों से क्षेत्र व प्रदेश में खुशहाली का माहौल है प्रदेश सहित क्षेत्र में संकट काल के बावजूद भी छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है आप सब को पुनः स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई ।ध्वजारोहण कार्यक्रम में पूर्णतः सोशियल डिस्टेंस का पालन किया जायेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.