June 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

कांग्रेसियो ने गैस के बढ़ते कीमत और महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया

1 min read
Spread the love

कांग्रेसियो ने गैस के बढ़ते कीमत और महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया

सुश्री रत्ना पैकरा मोदी सरकार पर निशाना साधा

पत्थलगांव कोतबा मे कांग्रेसियों ने रसोई गैस की कीमतों में की वृद्धि के खिलाफ रविवार को कारगिल चौक मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सडक पर मिट्टी का जूल्हा रख कर लकडी जलाकर कर अपना विरोध जताया। साथ ही केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कोतबा ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस के खाली सिलेंडरों के साथ और सड़क लकड़ी चूल्हा जलाकर अपना विरोध जताया। प्रदेश कांग्रेस सचिव सुश्री रत्ना पैकरा मोदी सरकार पर निशाना साधा ओर कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महंगाई को कम करने का वादा लेकर सत्ता में आई थी, लेकिन आज इस सरकार की नीतियों के कारण महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच गई है।
उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार में गैस के सिलेंडर के दाम 450 के आसपास थे, तब भाजपा कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाती थी, आज सिलेंडर के दाम 1000 तक पहुंच गए लेकिन किसी भाजपा नेता के मुंह से आवाज नहीं निकल रही है। इससे साफ है भाजपा की नीति आम और गरीब आदमी के लिए न होकर पूंजीपतियों के हक में है।
छत्तीसगढ़ में रसोई गैस 1 हजार रुपए के करीब मे पार, सिलेंडर; रुपए बढ़े
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और साय सरकार सहित सभी भाजपा नेताओं को जनता की अदालत में इस महंगाई का जवाब देना होगा। आज जनता को दो वक्त की रोटी मुश्किल हो रही है। आज गरीब के मुंह से निवाला तक मोदी सरकार ने छीन लिया है। क्या भारत की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को इतना बंपर बहुमत इसीलिए दिया था कि वह दो वक्त की रोटी भी छीन लें। आज देश की जनता सवाल पूछ रही है कि क्या मोदी जी ने ऐसे ही नए भारत की परिकल्पना की है, जहां गरीब और आम आदमी का जीना भी मुश्किल है।
प्रदर्शन में काग्रेंसकार्ता ओर भारी सख्या महिलाओं एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.