June 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

कांग्रेस नेता कैलाश शर्मा के निधन, पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राम पुकार सिंह ने जताया शोक

1 min read
Spread the love

कांग्रेस नेता कैलाश शर्मा के निधन, पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राम पुकार सिंह ने जताया शोक

पत्थलगांव पूर्व कैबिनेट मंत्री राम पुकार सिंह ठाकुर ने वरिष्ट कांग्रेसी नेता कैलाश शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि। श्री कैलाश शर्मा जी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेता में से एक थे कांग्रेस पार्टी में कई पद रहकर लोगों की सेवाएं की है ।पूर्व विधायक राम पुकार के साथ लंबे समय तक साथ निभाया । दिनांक 30 4 2026 दिन गुरुवार को रात हृदयाघात से संजीवनी हॉस्पिटल रायगढ़ मैं अंतिम सांस ली । उनके अचानक निधन से रायगढ़ जिला सहित शहर लेकर कापू तक में शोक की लहर है। अचानक उन्‍हें बैचनी हुई और हार्ट अटैक आ गया। जैसे ही उनके निधन की खबर लोगों की लगी, उनके घर पर श्रद्धांजलि देने वालों का आना शुरू हो गया। दिनांक 4 माई 2026 उनके निवास गृह ग्राम कापू पर पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री राम पुकार सिंह ठाकुर साथ में जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह भाटिया ने छायाचित्र पुष्प अर्पित कर दर्शन किए और शोक परिवार जनों को स्‍वजनों को ढाढस बंधाया। श्री सिह जी ने काग्रेस में किए गए उनके योगदान को याद किया और कहा उन्हें हमेशा याद किया जाएगा श्री शर्मा जी का निधन कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूर्व क्षति है एक अच्छे राजनीतिज्ञ थे सरल स्वभाव के कर्तव्य निष्ठा के धनी व्यक्ति थे उनकी कमी हमेशा हमें खलती रहेगी मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें श्री चरणों में जगह दे .शर्मा परिवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता सहित अन्य संगठनों से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.