April 14, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

प्रदेश में अशांति फैलाकर दंगे कराना चाहती है कांग्रेसी विधायक उत्तरी जांगड़े :- अरुण धर दीवान

Spread the love

प्रदेश में अशांति फैलाकर दंगे कराना चाहती है कांग्रेसी विधायक उत्तरी जांगड़े :- अरुण धर दीवान

कांग्रेस विधायक जांगड़े के आपत्ति जनक भाषण पर भाजपा महामंत्री दीवान ने जताई आपत्ति

रायगढ़ :- कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े द्वारा सार्वजनिक भाषण के दौरान दिए गए आपत्ति जनक भाषण पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा महामंत्री अरुण धर दीवान ने कहा विपक्ष प्रदेश में अशांति फैलाकर दंगे कराना चाहता है। विष्णु देव साय सरकार की सफलता देख विपक्ष ने अपना आपा खो दिया है। पुसौर के धान खरीदे केंद्र में पूर्व विधायक प्रकाश नायक पर नशे की हालत में मार पीट किए जाने संबंधी आरोप और उत्तरी जांगड़े द्वारा दिए गए आपत्ति जनक शैली में सार्वजनिक भाषण का उल्लेख करते हुए भाजपा नेता ने कहा विपक्ष अपना मानसिक संतुलन खो चुकी है। बलौदा बाजार के मामले में विपक्ष के एक विधायक महीने भर से जेल के सलाखों के पीछे है । सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े के पति के खिलाफ भी धान खरीदी के दौरान किए गए अनियमितताओं को लेकर मामला पंजीबद्ध किया गया है। महामंत्री दीवान ने कहा कांग्रेस की सरकार चली है लेकिन विपक्ष के नेता गुंडागर्दी एवं घपले बाजी से बाज नहीं आ रहे है। एक निर्वाचित जन जनप्रतिनिधि पर शराब के नशे में होने का आरोप लगना कांग्रेस की राजनीति में नैतिकता का अंत है । इसके पहले न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सभा में कार्यकताओं के प्रवेश हेतु गाली गलौज के मामले में भी कांग्रेस संगठन द्वारा पूर्व विधायक प्रकाश नायक की नोटिस दिया गया था । देखना यह है कि छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश की फिजा में जहर घोलने वाली अपील कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े कर संगठन कोई कार्यवाही करता है या ऐसी जहरीली बयान बाजी करने वाले नेताओं को विपक्ष का सगंठन अपरोक्ष रूप से मदद करता रहेगा । कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े के भाषण का वायरल वीडियो में बलौदाबाजार कांड की याद दिलाई जा रही हैं सभा में मौजूद लोगों से कलेक्ट्रेट ऑफिस में तोड़-फोड़ करने की अपील की जा रही हैं।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के इस विधायक ने सामाजिक समरसता में जहर घोलने का काम किया। भड़काऊ अपील के जरिए बलौदाबाजार कांड की याद दिलाते हुए आम जनमानस को उकसाना अपराधिक कृत्य है।कांग्रेस इस तरह से जहर घोलने के काम में अभ्यस्त हो चुकी है।यह वीडियो सत्ता पक्ष के खिलाफ प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम का है जिसमें कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े कलेक्ट्रेट में तोड़फोड़ करने की बात कर रही हैं।

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.