June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

मुख्यमंत्री ने किया दैनिक जशपुरांचल की रजत जयंती स्मारिका का विमोचन

1 min read
Spread the love

*मुख्यमंत्री ने किया दैनिक जशपुरांचल की रजत जयंती स्मारिका का विमोचन**जशपुर के अनेक वरिष्ठ नेतागण एवं पत्रकार गण भी रहे शामिल*रायपुर 20 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में दैनिक जशपुरांचल की रजत जयंती स्मारिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दैनिक जशपुरांचल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जशपुरांचल के संपादक विजय त्रिपाठी सहित समाचार पत्र से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दैनिक समाचार पत्र जशपुरांचल ने 25 वर्षों की इस यात्रा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आशा है कि जशपुरांचल इसी तरह उत्कृष्ट पत्रकारिता द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक करता रहेगा।मुख्यमंत्री श्री साय को जशपुरांचल के संपादक विजय त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 1999 में स्थापित दैनिक जशपुरांचल ने इस वर्ष 25 वर्ष का सफर तय किया है। इसी उपलक्ष्य में जशपुरांचल की रजत जयंती स्मारिका प्रकाशित की गयी है। इस रजत जयंती स्मारिका में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पिछले 1 साल में किये गए जनकल्याण के विविध कार्यों पर केंद्रित आलेखों का संकलन किया गया है। साथ ही स्मारिका में जशपुर अंचल की संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक स्थल, एडवेंचर स्पोर्ट्स, जनजातीय विशेषता आदि से सम्बंधित रुचिपूर्ण जानकारी शामिल की गयी है ।इस अवसर पर विधायक व सरगुजा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, विधायक श्रीमती भावना बोहरा, मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानंद, डी. पी. आर. संचालक अजय अग्रवाल, अपर संचालक सन्तोष मौर्य,पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,
श्री रामप्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राय, सुनील गुप्ता, भरत सिंह, ब्रजेश शुक्ला, भरत योगी, योगेश थवाईत, प्रशांत सहाय, मदन सुंदर खुटिया, रणविजय सिंह, आर्यन दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.