June 10, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

नशे मे धुत ऑटो चालक ने छात्राओं को मारी ठोकर एक की हालत गंभीर

1 min read
Spread the love

नशे मे धुत ऑटो चालक ने छात्राओं मारी ठोकर एक की हालत गंभीर

पत्थलगांव पत्थलगांव स्वामी आत्मानंद स्कूल के चार छात्राओ पर तेज रफ्तार ऑटो चालक ने लपरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूली बच्चियों को ठोकर मार दिया जिससे चार स्कूली बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए, हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया,
मिली जानकारी अनुसार पत्थलगांव के स्वामी आत्मानंद स्कुल से छुट्टी के बाद पैदल चल कर घर जा रहे चार बच्चों को तेज रफ्तार ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दिया, हादसे में 3 छात्रा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है वही एक छात्रा को मामूली सी चोट आई है ,एक की हालत गंभीर जिन सभी छात्राओं का पत्थलगांव सिविल अस्पताल में उपचार जारी है.घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के लंजियापारा शराब दुकान के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.