May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

सीएमओ के तानाशाही रवैये के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाई

1 min read
Spread the love

ीएमओ के तानाशाही रवैये के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाईपत्थलगांव में आदिवासी जनप्रतिनिधि के कथित अपमान और नगर पंचायत सीएमओ के तानाशाही रवैये के खिलाफ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम का विरोध करने की तैयारी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई कन्या शाला चौक के पास तब हुई, जब कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तैयारी में थे।गिरफ्तार नेताओं में पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव, जिला महामंत्री महेश त्रिपाठी, राकेश देवांगन, दीपक केरकेट्टा, प्रताप सिंह, हरीश पारीक, मोनू अग्रवाल, सरवर अली, अयूब खान, इमरान खान, अविनाश खलखो, आशीष महापात्रे और राहुल नायक सहित करीब एक दर्जन कार्यकर्ता शामिल हैं। पुलिस ने सभी को एहतियातन हिरासत में लिया, ताकि कार्यक्रम के दौरान कोई अप्रिय स्थिति न बने।विवाद की पृष्ठभूमिविवाद एक दिन पहले तब भड़का, जब नगर पंचायत सीएमओ ने उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा का चैंबर हटाने की कार्रवाई की। इससे कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। तहसीलदार के हस्तक्षेप पर चैंबर बहाल तो हो गया, लेकिन कांग्रेस ने इसे आदिवासी प्रतिनिधि के सम्मान का मुद्दा बना दिया।कांग्रेस का आरोप है कि सीएमओ का रवैया तानाशाहीपूर्ण है और आदिवासी नेताओं के साथ भेदभाव हो रहा है। पार्टी का कहना है कि शांतिपूर्ण विरोध उनका लोकतांत्रिक अधिकार है, जिसे प्रशासन दबा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि न्याय न मिला तो आंदोलन व्यापक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.