May 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

शादी में शमिल होने जा रहे 15 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत

1 min read
Spread the love

शादी में शमिल होने जा रहे 15 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत

पत्थलगांव पत्थलगांव थाना क्षेत्र मे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की जान चली गई। मृतक की पहचान सुमित बरवा (15 वर्ष), पिता अकल साय, निवासी केराकछार के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार सुमित अपने दोस्त आयुष भगत के साथ मिर्जापुर से फुलेता गांव की ओर एक शादी समारोह में शामिल होने पैदल जा रहा था। शाम करीब 6 बजे पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि सुमित को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं आयुष भगत को हल्की चोटें आई हैं।घटना के बाद बाइक चालक अपनी बाइक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.