April 16, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

घटिया सड़क निर्माण की शिकायत पर मौके पर पहुँचीं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री आरती सिंह

Spread the love

टिया सड़क निर्माण की शिकायत पर मौके पर पहुँचीं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री आरती सिंहपत्थलगांव।
पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलडेगा के आमाकानी मोहल्ले में घटिया सड़क निर्माण की शिकायत मिलने पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री आरती सिंह मंगलवार शाम मौके पर पहुँचीं और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की खराब गुणवत्ता देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तय मानकों के अनुरूप सुधार नहीं किया गया, तो सड़क को तुड़वाकर दोबारा निर्माण कराया जाएगा।जानकारी के अनुसार, ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में नियमों की अनदेखी करते हुए घटिया सामग्री और कम मात्रा में सीमेंट का उपयोग किया जा रहा था। ढलाई के महज तीसरे दिन ही सड़क में जगह-जगह दरारें पड़ गईं तथा कई हिस्सों में सतह धंसने की स्थिति सामने आई, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।मामले की जानकारी मिलते ही प्रदेश कांग्रेस महामंत्री आरती सिंह के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल, जिला महामंत्री कुलबिंदर सिंह भाटिया तथा ग्राम सरपंच घनश्याम सिदार मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सड़क में फैली दरारों को देखकर ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने ठेकेदार के कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।उन्होंने कहा, “ग्रामीणों की सुविधा से कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क का निर्माण निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही होना चाहिए, अन्यथा इसे तोड़कर दोबारा बनवाया जाएगा।” उन्होंने तत्काल सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।अध्यक्ष की सख्ती के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों और मजदूरों ने कम सीमेंट और खराब बालू के उपयोग की बात स्वीकार की तथा पीडब्ल्यूडी अधिकारी पैकरा को फोन पर पूरे मामले से अवगत कराया। अधिकारी पैकरा ने भी संकेत दिए कि यदि निर्माण मानकों का पालन नहीं हुआ तो वे स्वयं मौके पर पहुँचकर वस्तुस्थिति की जांच करेंगे।इस कार्रवाई के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आरती सिंह और हरगोविंद अग्रवाल के सख्त रुख की सराहना की है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि अब सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ तरीके से पूरा किया जाएगा।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.