विधान सभा में ओपी द्वारा बताई छत्तीसगढ़ की खूबियों को जान गौरांवित हुए छत्तीगढ वासी

*विधान सभा में ओपी द्वारा बताई छत्तीसगढ़ की खूबियों को जान गौरांवित हुए छत्तीगढ वासी*
रायगढ़ :- शीतकालीन सत्र में विधान सभा में विधायक रायगढ़ एवं छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ने जब छत्तीसगढ़ की खूबियां बताई तो हर छत्तीसगढ़ वासी का सीना गर्व से फूल गया। सत्ता हो या विपक्ष ओपी चौधरी के तरकश में जानकरियों के ऐसे दुर्लभ तीर है जिसे देख सभी हैरान हो जाते है। विपक्ष के दौरान भी सत्ता पक्ष के निशाने पर रहने वाले वित्त मंत्री ने पहली बार ज्ञान गति का ऐसा बजट रखा जिसकी चर्चा देश भर में हुई। इस बार शीतकालीन सत्र में उन्होंने जानकारियों के ऐसे तीर चलाए जिसे देख पक्ष विपक्ष के विधायक सहित आम जनता ने भी दांतों तले उंगली दबा ली। ओपी चौधरी ने बताया कि हमारा छत्तीसगढ़ देश के सभी राज्यों में सबसे अधिक समृद्धशाली प्रदेश है सामान्य तौर पर सभी जन प्रतिनिधि ऐसा बयान सभी देते है लेकिन ओपी ने बताया कि किस तरह हमारा छत्तीसगढ़ समृद्धशाली है। देश- दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज में छत्तीसगढ़ में निर्मित स्टील इस्तेमाल हुआ है । रक्षा के क्षेत्र में आईएनएस विक्रांत में हमारे छत्तीसगढ़ के स्टील का उपयोग किया गया। छत्तीसगढ़ में निर्मित सीमेंट से मुंबई का बांद्रा वर्ली सी बनाया गया । छत्तीसगढ़ में उत्पादित बिजली से 1000 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र देश में रोशन होता है। देश की अर्थव्यवस्था को छत्तीसगढ़ का पावर सेक्टर मजबूती प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ में निर्मित अल्युमिनियम का मंगलयान,चंद्रयान तेजस,फाइटर जेट में उपयोग किया गया है। ओपी चौधरी द्वारा दी गई इस जानकारी से हर छत्तीसगढ़ का सीना गर्व से फूल गया।ओपी चौधरी ने कहा संभावनाओं से परिपूर्ण हमारे छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सभी की है।
