June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

मनुवापाली में विशाल शिव मंदिर निर्माण, कुंभ भराई कार्यक्रम 16 फरवरी को

1 min read
Spread the love

मनुवापाली में विशाल शिव मंदिर निर्माण, कुंभ भराई कार्यक्रम 16 फरवरी को
रायगढ़।
ॐ नमः शिवाय। ग्राम मनुवापाली में भोलेनाथ की असीम कृपा से भव्य शिव मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस पावन अवसर पर मंदिर निर्माण के अंतर्गत कुंभ भराई का शुभ कार्यक्रम सोमवार, 16 फरवरी 2026 को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों को सादर आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान महिला कथा वाचक पदमपुर (उड़ीसा) द्वारा शिव महिमा पर आधारित धार्मिक कथा का वाचन किया जाएगा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। कुंभ भराई कार्यक्रम को लेकर ग्राम में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन ग्रामवासियों की सामूहिक आस्था, सहयोग और शिवभक्ति का प्रतीक है। शिव मंदिर निर्माण से ग्राम मनुवापाली में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।
समस्त ग्रामवासी मनुवापाली एवं शारदा युवा समिति मनुवापाली की ओर से क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कुंभ भराई कार्यक्रम में सहभागी बनें, भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा आयोजन को सफल बनाएं।
भोलेनाथ की कृपा से यह आयोजन ग्राम के लिए ऐतिहासिक और स्मरणीय बनने की आशा है। 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.