February 6, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्प: रामचन्द्र शर्मा मल्टी स्पोर्टस ग्राउंड का संस्कार स्कूल में हुआ उद्घाटन खिलाडिय़ों व पत्रकारों की उपस्थिति में हुआ समारोह

Spread the love

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्प: रामचन्द्र शर्मा मल्टी स्पोर्टस ग्राउंड का संस्कार स्कूल में हुआ उद्घाटन
खिलाडिय़ों व पत्रकारों की उपस्थिति में हुआ समारोह

रायगढ़। शिक्षा के साथ-साथ खेलों को समान महत्व देने की दिशा में संस्कार पब्लिक स्कूल, रायगढ़ ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय परिसर में नवनिर्मित बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, स्केटिंग एवं लॉन टेनिस ग्राउंड का भव्य उद्घाटन समारोह 5 फरवरी 2026, गुरुवार को संपन्न हुआ।
इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ खिलाड़ी मुकेश चटर्जी ,बलबीर शर्मा, जयंत ठाकुर , अबरार हुसैन, नगेन्द्र नेगी, शाखा यादव, अनिल शुक्ला संजय देवांगन, अपूर्व जैन, महेश दधिची, महेश वर्मा, पंकज बोहिदार, जीवन नायक, चंद्रेश यादव, श्रीमती अंजू, रविकांत शर्मा, अमरदीप सिंह, कांति माणिकपुरी, प्रीतम प्रधान, विकास कुमार, संतोष गुप्ता, खेल प्रेमी शारदा गहलोद एवं मीडिया जगत के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा खेल मैदान के उद्घाटन एवं खिलाडिय़ों से परिचय के साथ हुआ। अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना कर मैदान की शुरूआत की गई। जिसमें बॉस्केट बॉल, बॉलिबॉल, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, स्केटिंग मैदान की शुरूआत की गई। संस्कार स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन मैच भी खेला। कार्यक्रम का संचालन दीपक मंडल द्वारा किया गया।
संस्था की ओर से संस्कार पब्लिक स्कूल डायरेक्टर रामचंद्र शर्मा ने प्रतिवेदन पेश करते हुए इस अवसर पर कहा कि आपके सहयोग और विश्वास से संस्कार पब्लिक स्कूल निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह नया खेल ग्राउंड विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास को नई दिशा देगा।
नवीन खेल मैदानों के निर्माण से विद्यार्थियों को अब राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विद्यालय परिसर में ही उपलब्ध होंगी। इससे छात्रों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक सोच का विकास होगा।
अतिथियों ने कहा संस्कार के प्रगति से होगा बच्चों के सर्वांगीण विकास
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ खिलाड़ी मुकेश चटर्जी ने कहा,
संस्कार पब्लिक स्कूल में विकसित किया गया खेल ग्राउंड रायगढ़ शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। रामचन्द्र शर्मा ने बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए उत्कृष्ट खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।
वरिष्ठ खिलाड़ी बलबीर शर्मा ने कहा,
पढ़ाई के साथ खेलों को महत्व देना आज की आवश्यकता है। संस्कार पब्लिक स्कूल का यह खेल परिसर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन बधाई के पात्र हैं।
वरिष्ठ खिलाड़ी जयंत ठाकुर ने कहा,
एक ही परिसर में विभिन्न खेलों की सुविधाएं दूरदर्शी सोच को दर्शाती हैं। रामचन्द्र शर्मा जी ने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का शानदार मंच तैयार किया है।
वरिष्ठ खिलाड़ी अबरार हुसैन ने कहा,
आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह खेल ग्राउंड बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करेगा। इस सराहनीय पहल के लिए संस्कार स्कूल साधुवाद का पात्र हैं।
युवा नेता नगेन्द्र नेगी ने कहा,
संस्कार पब्लिक स्कूल द्वारा शिक्षा के साथ खेलों को बढ़ावा देना प्रशंसनीय है। श्री रामचन्द्र शर्मा समाज के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायक कार्य कर रहे हैं।
राजनेता और पूर्व खिलाड़ी शाखा यादव ने कहा,
यह खेल ग्राउंड केवल एक स्कूल की उपलब्धि नहीं बल्कि पूरे रायगढ़ शहर की उपलब्धि है। रामचन्द्र शर्मा जी का यह प्रयास सामाजिक सरोकारों को मजबूत करता है।
राजनेता और पूर्व खिलाड़ी अनिल शुक्ला ने कहा,
संस्कार पब्लिक स्कूल में बने खेल मैदान भविष्य के खिलाडय़िों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाएंगे। यह कार्य अत्यंत सराहनीय है।
संजय देवांगन ने कहा,
खेलों के प्रति बच्चों को प्रेरित करने वाली यह पहल आज के समय की आवश्यकता है। संस्कार पब्लिक स्कूल और शर्मा जी ने समाज को सही दिशा देने का कार्य किया है। एक कैंपस में विभिन्न खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण मिलना यह पूरे रायगढ़ के लिए उपलब्धि है।
कार्यक्रम में विद्यालय की इस पहल की सभी ने सराहना करते हुए कहा कि संस्कार पब्लिक स्कूल के शिक्षा के साथ खेलों को बढ़ावा देकर भविष्य के सक्षम और स्वस्थ नागरिक गढ़ रहा है। यह पहल रायगढ़ जिले के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न खेलों का प्रदर्शन भी किया गया, जिसने उपस्थितजनों का मन मोह लिया। मीडिया प्रतिनिधियों ने इस उपलब्धि को शहर के शैक्षणिक और खेल विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया। संस्कार पब्लिक स्कूल में आधुनिक खेलकूद ग्राउंड का भव्य उद्घाटन के बाद अब
छात्रों को एक ही कैंपस में हॉर्स राइडिंग, मॉडर्न स्पोर्ट्स कांपलेक्स की सुविधा मिलेगी।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.