February 7, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

कलेक्टर जनदर्शन में कृषक ने सौंपा ज्ञापन, जप्त ट्रैक्टर मुक्त कराने व धान खरीदी की उठाई मांग

Spread the love

कलेक्टर जनदर्शन में कृषक ने सौंपा ज्ञापन, जप्त ट्रैक्टर मुक्त कराने व धान खरीदी की उठाई मांग

लैलूंगा – कृषक हिमांचल चौहान ने कलेक्टर जनदर्शन में ज्ञापन सौंपकर अपने किराये के ट्रैक्टर को जप्त से मुक्त कराए जाने तथा धान को कृषि उपज मंडी में विक्रय किए जाने की मांग की है। हिमांचल चौहान, पिता रघुनाथ चौहान, उम्र 29 वर्ष, ग्राम भेड़ीमुड़ा (ब), थाना व तहसील लैलूंगा, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के निवासी हैं।

कृषक ने ज्ञापन में बताया कि उनकी स्वामित्व की कृषि भूमि ग्राम भेड़ीमुड़ा (ब), पटवारी हल्का नंबर 21, राजस्व निरीक्षक मंडल केशला, तहसील लैलूंगा में स्थित है, जो खसरा नंबर 11, कुल रकबा 5.428 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। उक्त भूमि पर उन्होंने धान की खेती की, जिसकी कटाई के बाद दिनांक 01/12/2025 को 100 क्विंटल धान विक्रय हेतु केशला कृषि उपज मंडी में टोकन कटवाया। 230 बोरी धान मंडी लाने पर मात्र 28 क्विंटल धान की खरीदी की गई तथा शेष धान को खराब बताकर लौटा दिया गया।

कृषक के अनुसार धान को पुनः साफ कर दिनांक 05/12/2025 को दोबारा 100 क्विंटल का टोकन कटवाकर किराये के ट्रैक्टर से मंडी लाया गया, लेकिन तहसीलदार लैलूंगा शिवम पाण्डेय, सीएमओ पुष्पा खलखो एवं समिति प्रबंधक गोकुल पंडा द्वारा उसी धान को बताते हुए धमकी दी गई और धान सहित ट्रैक्टर को मंडी परिसर में जप्त कर खड़ा कर दिया गया। आज दिनांक तक ट्रैक्टर वापस नहीं किया गया है, जिससे ट्रैक्टर मालिक प्रतिदिन किराया वसूल रहा है।

कृषक ने बताया कि इस पूरे मामले से उन्हें और उनके परिवार को मानसिक एवं आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने 08/12/2025 को रायगढ़ जनदर्शन कार्यालय में भी आवेदन दिया था, किंतु अब तक कोई निराकरण नहीं हुआ। कृषक का कहना है कि धान उनके स्वयं के खेत का है, इसके बावजूद जबरन आरोप लगाया जा रहा है कि धान उनकी भूमि का नहीं है। उन्होंने कलेक्टर से मंडी प्रबंधक को धान खरीदी के निर्देश देने एवं किराये के ट्रैक्टर को शीघ्र मुक्त कराने की मांग की है।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.