अधिवक्ता पर जान लेवा हमला
1 min read
फरसाबहार एसडीएम कार्यालय के बाहर बार रूम में बैठे अधिवक्ता को बोरा सीने वाले नुकीला सुआ से किया जानलेवा हमला,
पत्थलगांव फरसाबहार एसडीएम कार्यालय के बाहर बार रूम में बैठे अधिवक्ता को बोरा सीने वाले नुकीला सुआ से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले से अधिवक्ता चुन्नू राम चौहान बुरी तरह से घायल हो गए हैं उन्हें आंख के नीचे गंभीर चोट लगी है वहीं बीच बचाव करने वाले अधिवक्ता साथी शनेश्वर राम चौहान को भी हल्की-फुलकी चोट आई है। घटना 11 दिसंबर दिन गुरुवार के सायं लगभग 4:30 की है। घटना के बाद घायल अधिवक्ता चुन्नू राम चौहान ने फरसाबहार थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था जिसके बाद पुलिस के द्वारा आरोपी आयुष चौधरी के खिलाफ फरसाबहार थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2), 296, 251(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। कुनकुरी बार काउंसिल के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद कुलदीप ने कहा कि आरोपी के खिलाफ अटेम्प्ट टू मर्डर की धारा फरसाबहार पुलिस लगाए अन्यथा आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
आपको बता दें पिछले माह 7 नवंबर 2025 को जशपुर जिले के थाना तपकरा में आरोपी आयुष चौधरी के खिलाफ 151, 107, 116 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था जिसके बाद तपकरा पुलिस ने आरोपी आयुष चौधरी को फरसाबहार एसडीएम कोर्ट में पेश किया था जहां एसडीएम ने आरोपी को जमानत पर छोड़ा था और 11 दिसंबर 2025 को पेशी पर बुलाया था। गुरुवार 11 दिसंबर 2025 के सायं 4:30 बजे अधिवक्ता के फीस को लेकर आरोपी आयुष चौधरी और अधिवक्ता चुन्नू राम चौहान के बीच विवाद हो गया था और विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी आयुष चौधरी ने बार रूम के टेबल में रखे बोरा सीने वाले सुआ से आरोपी के सिर में वार कर दिया जिससे सुआ आंख के नीचे लगा खून बहने लगा और अधिवक्ता बुरी तरह से घायल हो गए।
