June 24, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली सही दवा-शुद्ध आहार अभियान को मिली रफ्तार रायगढ़

1 min read
Spread the love

*नशा मुक्त भारत अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली**सही दवा-शुद्ध आहार अभियान को मिली रफ्तार*रायगढ़, 8 मई 2026/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्रदेशवासियों को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगामी 11 मई तक संचालित होगा। अभियान के तहत जिले में खाद्य पदार्थों एवं औषधियों की गुणवत्ता जांच के साथ आमजन को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार 8 मई को जिला स्तरीय स्वापक एवं मनःप्रभावी औषधियों तथा एंटीबायोटिक एब्यूज के खिलाफ जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे और दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। रायगढ़ जिले में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे से 9 बजे तक आयोजित इस रैली में विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं आम नागरिक शामिल हुए। रैली के माध्यम से लोगों को नशीले पदार्थों से दूर रहने, चिकित्सकीय सलाह के बिना एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन नहीं करने तथा सुरक्षित खाद्य एवं औषधियों के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं को नशे की लत से बचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.