April 14, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

चोरी की संपत्ति खरीदने वाले ‘लड्डू कबाड़ी’ को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

Spread the love

चोरी की संपत्ति खरीदने वाले ‘लड्डू कबाड़ी’ को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

  *18 दिसंबर, रायगढ़* । चक्रधरनगर पुलिस ने चोरी की संपत्ति खरीदने वाले आरोपी 'लड्डू कबाड़ी' हुसैन खान (37), निवासी गोरखा, थाना कोतरारोड को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस मामले में चोरी के मुख्य आरोपियों सहित कुल चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार बोईरदादर स्थित स्वराज रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशन दुकान पर दो बार सेंधमारी करने वाले आरोपियों दुर्गेश देवांगन उर्फ़ पिंटू (28) और चंदन राय (23), निवासी आईटीआई कॉलोनी अंबेडकर आवास को पहले ही गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा चुका है। इन दोनों ने 2-3 अक्टूबर और 27-28 नवंबर की रात को दुकान के पीछे के शटर का ताला तोड़कर करीब ₹1.5 लाख के स्पेयर पार्ट्स और ₹17,000 नगद की चोरी की थी।
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 2 अक्टूबर को चोरी के बाद उन्होंने चोरी का सामान बोरी में भरकर स्कूटी (CG 13 AP 1780) से इंदिरा नगर के कबाड़ी आशिक रब्बानी को बेचा। इसके बदले उन्हें ₹6,000 मिले, जबकि बाकी रकम बाद में लेने की बात कही गई। इसके बाद 27-28 नवंबर की रात, दोनों ने फिर से शटर का ताला तोड़कर एसी के कॉपर पाइप चुराए और उन्हें कार (CG 11 AV 5314) से भूपदेवपुर स्थित ‘लड्डू कबाड़ी’ को ₹30,000 में बेच दिया।
पुलिस ने दोनों कबाड़ियों के ठिकानों पर छापेमारी करते हुए चोरी का सामान, जिसमें स्पेयर पार्ट्स, कॉपर पाइप, चोरी में प्रयुक्त स्कूटी और कार शामिल हैं, जब्त कर लिया। इनकी कुल कीमत लगभग ₹5 लाख आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में चोरी की संपत्ति खरीदने वाले कबाड़ी- 1.आशिक रब्बानी (42), निवासी इंदिरा नगर, थाना सिटी कोतवाली 2.शेख मुश्ताक अहमद (24), निवासी अजाक बस्ती, जमशेदपुर, झारखंड को पहले ही रिमांड पर भेजा गया है । मुख्य आरोपी ‘लड्डू सिंह’ हुसैन खान उर्फ लड्डू कबाड़ी (37), निवासी गोरखा, थाना कोतरारोड अपराध क्रमांक 543/24 धारा331(4),305(A) 3(5) 112(2),317(2)BNS में फरार था, जिसे कल गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.