June 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के उपस्थिति में अंडर 14 का उद्घाटन हुआ

1 min read
Spread the love

उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के उपस्थिति में अंडर 14 का उद्घाटन हुआ
गुरुकुल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंडर 14 न्यूज़ बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट आज आईटीआई ग्राउंड में शुरू हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री महेंद्र यादव जी उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ श्री मनीष गुप्ता श्री सलीम निरियां जी श्री संतोष गुप्ता श्री हर्ष नायडू उपस्थित रहे आपको बता दें कि यह टूर्नामेंट 30 30 ओवर पर लीग टूर्नामेंट है जिसका फाइनल 8 दिसंबर को आईटीआई ग्राउंड में संपन्न होगा इसमें सभी टीम दो-दो मैच खेलेंगे और जो दो टाइम टेबल पर टॉप पर रहेंगे उनके मध्य 8 तारीख को फाइनल खेला जाएगा आज इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्री महेंद्र यादव जी उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ ने अपने आशीर्वाद वचन में बच्चों को खेल के साथ पढ़ाई में भी ध्यान देने की बात कही और बच्चों को खेल भावना के साथ खेलने को प्रोत्साहित किया इसी कड़ी में श्री सलीम नीयारियां जी ने बच्चों को सभी काम खुद करने की सलाह दी और श्री मनीष ने बच्चों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देते हुए समय को मैनेजमेंट करने के साथ मोबाइल और टीवी से दूरी बनाने की सलाह भी दी गई। तत्पश्चात श्री महेन्द्र सिंह यादव जी के द्वारा दोनों टीम के कैप्टन और अन्य अतिथियों के साथ मैदान में टॉस किया गया जिसमें गुरुकुल की टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.