June 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

राष्ट्रीय सेवा योजना महिमा आश्रम जीरानाला में पहुंचे कलेक्टर धर्मेश साहू

1 min read
Spread the love

राष्ट्रीय सेवा योजना महिमा आश्रम जीरानाला में पहुंचे कलेक्टर धर्मेश साहू

बरमकेला/डोंगरीपाली..बरमकेला ब्लॉक के सत्य महिमापुरम एन एस एस टीम शासकीय हाइ स्कूल लेंधरा द्वारा सात दिवसीय शिविर लगाई गई है।
गोद ग्राम महिमा आश्रम में आज जिला के मुखिया धर्मेश साहू ने आकर राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता को नशा मुक्ति,प्लास्टिक का बहिष्कार,सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने सहित कई बातों को बताए और एन एस एस के छात्र छात्राओं की समाज में जागरूकता की इस योगदान का प्रशंसा किए।
कलेक्टर धर्मेश साहू को अपने साथ पाकर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी बुद्ध देव मिश्रा,सह प्रभारी सरोज साहू और स्वयं सेवक छात्र छात्राओं बेहद खुशी दिखे।
डिप्टी कमिश्नर हरिशंकर चौहान ने उड़िया कल्चर की इस क्षेत्र में रहने वालों के लिए प्रभु जगन्नाथ भजन के साथ अपना संबोधन प्रारंभ किए।
चैंबर अध्यक्ष रतन शर्मा के टीम ने शिविर में दिन दुखियों और असहाय लोगों को कंबल बांटे।
सत्य महिमा आश्रम की शुरुआत पांडवों दास के द्वारा किया गया था जो कोठीखोल अंचल वासियों की मेहनत का नतीजा है जो आज एक दर्शनीय स्थल बनता जा रहा है।जहां आज स्वयं कलेक्टर धर्मेश साहू,परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान,चैंबर ऑफ कॉमर्स ईकाई की टीम ने एक पेड़ मां के नाम से वृक्षारोपण किया।
मंच में मुख्य अतिथियों के साथ महिमा आश्रम अध्यक्ष भागीरथी साहू,सचिव श्रीकांत बानजी, बीडीसी मोहन पटेल,पश्चिम उड़ीसा वेब पोर्टल के अध्यक्ष आसित रंजन स्वाई,शरद साहू,अशोक भोई मंडी अध्यक्ष,जयराम पड़ा,मीडिया से सुवर्ण कुमार भोई सुशांत साहू, बंटी अग्रवाल,सौभाग्य साहू, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.