June 26, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, कान्हा के जन्मोत्सव धुम धाम से पत्थलगांव में मनाया गया

1 min read
Spread the love

श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, कान्हा के जन्मोत्सव धुम धाम से पत्थलगांव में मनाया गया

पत्थलगांव आज 26 अगस्त को देश भर में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जा रही है. । .पत्थलगांव सत्यनारायण मंदिर समेत सभी श्रीकृष्ण मंदिरों को भव्य तरीके से आकर्षक सजाया गया है. लोग अपने घरों में भी बाल गोपाल की पूजा करते हैं. उन्हें भोग लगाने के लिए विशेष प्रसाद बनाते हैं. एक-दूसरे को इस दिन बधाई संदेश भेजकर जन्माष्टमी की शुभकामनाए दी .आज के दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर त्योहार के रूप मे धूमधाम से मनाया जा रहा है. हिंदू धर्म में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बहुत शुभ और खास माना जाता है. मान्यता के अनुसार, इस दिन कान्हा का जन्म हुआ था और उनका जन्मदिन होने के उपलक्ष में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने की प्रथा वर्षों से चली आ रही है. आपको बता दें कि भाद्रपद माह के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी मनाने की परंपरा है. देश के सभी भगवान श्री कृष्ण मंदिर को भव्य और शानदार लाइटिंग सुसज्जित दुल्हन की तरह सजाया गया है जहां. आस्था का प्रतीक बना हुआ है और भक्तों की भीड़ इन मंदिरों में पूजा और दर्शन करने के लिए इस दिन उमड़ पड़ रही है. कुछ लोग अपने घरों में भी कान्हा की मूर्ति घर लाकर भव्य तरीके से पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं.।
ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल जनमाष्टमी के पावन शुअवसर पर मै आशा और प्रार्थना करता हूं की भगवान श्री कृष्ण जी का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहे आपके जीवन में खुशियां सुख शांति और समृद्धि भरा रहे जन्माष्टमी की शुभकामनाएं ओर नटखट नंद गोपाल आप सभी का मनोकामना पूर्ण करें । .श्री कृष्णा भक्तजन .सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामना संदेश भेजने का तांता लगा रहता है. कोई कृष्ण भक्ति से सराबोर भजन शेयर करता है, तो कोई वॉलपेपर, मैसेज, व्हॉट्सऐप स्टेटस, विशेज स्टिकर, कोट्स शेयर कर बधाई शुभकामनाएं देते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.