विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध मे कांग्रेसियों ने जशपुर में किया धरना प्रदर्शन

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध मे कांग्रेसियों ने जशपुर में किया धरना प्रदर्शन . .. जिला प्रभारी विधायक उमेश पटेल भी शामिल हुऐ काग्रेसियों का फूटा गुस्सा, भाजपा सरकार पर ऐसे किया वार
. पत्थलगांव छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जशपुर जिला प्रभारी खरसिया विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के भिलाई से गिरफ्तारी के बाद पूरे प्रदेश में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है. आज जशपुर में कांग्रेसियों ने जमकर धरना प्रदर्शन किया.
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और कार्यकर्ताओं की कुछ दिन पहले गिरफ्तारी के विरोध में 24 अगस्त, शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी,जशपुर द्वारा जिला जशपुर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया.। . . इस दौरान विधायक उमेश पटेल ने कहा कि बालौदा बाजार में आगजनी की घटना को लेकर प्रदेश सरकार ने जो कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की है, वह गैरकानूनी है.
अपनी गलती छिपा रही है
भाजपा सरकार बालोदा बाजार आगजनी मामले में अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए जानबूझकर बिना किसी सबूत के कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. साय सरकार ऐसा कर पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. जबकि, पूरी घटना प्रदेश सरकार के असंवेदनशील रवैया अपनाने और इंटेलीजेंस फेलियर के कारण हुई है बलौदा बाजार घटना को लेकर राजनीतिक द्वेष और दुर्भावना वश पुलिस द्वारा कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तारी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जिला जशपुर पर किया गया
प्रदेश कांग्रेस सचिव सुश्री रत्ना पैकरा ने कहा देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का पुरजोर विरोध किया साय सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए तरह-तरह की हतकंडेअपना रही है भाजपा शासन में पत्रकारों को भी नहीं बक्शा गांजे के केस में फंसने की कोशिश की गई बीजेपी सरकार के दमनकारी नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया । .इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव पूर्व विधायक विनय भगत पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हीरू राम ब्लॉक अध्यक्ष पाठक जी फूल केरिया भगत प्यारी भगत ताहिर अली रवि शर्मा कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं संख्या में कांग्रेसी जान शामिल रहे
भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस पार्टी पहले दिन से अपनी नाराजगी जाहिर कर रही है. कांग्रेस पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर रही है. पार्टी के नेताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस इस आंदोलन को ओर उग्र करेगी और हो सके तो जेल भरो आंदोलन भी करेगी.


