June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

विधायक उत्तरी जांगड़े ने सारंगढ़ विधानसभा के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की स्वीकृत पद एवं रिक्त पद को लेकर मंत्री से पूछे सवाल

1 min read
Spread the love

विधायक उत्तरी जांगड़े ने सारंगढ़ विधानसभा के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की स्वीकृत पद एवं रिक्त पद को लेकर मंत्री से पूछे सवाल

सारंगढ़/रायपुर।विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान श्रीमती उत्तरी जांगड़े लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज मुखर कर रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से सवाल पूछा और कहा कि क्या लोक स्वास्थ्य मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे की विधानसभा क्षेत्र सारंगढ़ के अंतर्गत कितने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित है।विकासखंड वार जानकारी देवे (क)प्रश्न क के अनुसार स्वास्थ्य केन्द्रों में कुल कितने पद स्वीकृत एवं कितने पद भरे गए हैं तथा कितने पद खाली हैं? पदवार एवं स्वास्थ्य केंद्र वार जानकारी देवे? (ग)क्या स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी है? यदि हां तो उनकी पूर्ति हेतु क्या प्रयास किया जा रहे हैं ?(घ) विधानसभा क्षेत्र सारंगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कितने महिला चिकित्सक विशेषज्ञ पदस्थ हैं ?यदि नहीं तो क्या महिला चिकित्सक की पदस्थापना की जाएगी? सवाल के जवाब पर लोक स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बतलाया कि विधानसभा क्षेत्र सारंगढ़ के अंतर्गत विकासखंड सारंगढ़ में 05 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,36 उप स्वास्थ्य केंद्र एवं विकासखंड बरमकेला में 01 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 02 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 27 उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित है।(ख)जानकारी संलग्न प्रपत्र अनुसार है।(ग) जी हां।भर्ती एक सतत प्रक्रिया है। समय-समय पर विभाग द्वारा भर्ती की कार्यवाही की जाती है। कार्यवाही प्रक्रियाधींन है।(ग) विधानसभा क्षेत्र सारंगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक विशेषज्ञ पदस्थ नहीं है। चिकित्सा विशेषज्ञ के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु कार्यवाही प्रक्रिया धीन है। इस तरह सदन में स्वास्थ्य को लेकर गहमा गहमी का दौर जारी रहा। और पूरे छत्तीसगढ़ में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा भी उठा जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है और सरकारी अस्पताल केवल रिफर केंद्र बन गए हैं विधायक उतरी जांगड़े ने भी सारंगढ़ विधानसभा अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग की है ताकि सारंगढ़ में जिला स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.