June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

शहर की प्रतिभावान बेटी पूजा चौबे को गोल्ड मेडलिस्ट में मिला स्थान

1 min read
Spread the love

शहर की प्रतिभावान बेटी पूजा चौबे को गोल्ड मेडलिस्ट में मिला स्थान

रायगढ़: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग द्वारा आज जारी की गई प्रावीण्य सूची में रायगढ़ की कु. पूजा चौबे ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश में अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। पूजा चौबे शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति राजकुमार चौबे और श्रीमती जानकी चौबे की सुपुत्री हैं, तथा श्रीमती पद्मा चौबे की पोती हैं।

पूजा चौबे अपनी प्रारंभिक शिक्षा से ही मेधावी छात्रा रही हैं। वे न केवल पढ़ाई में अव्वल हैं, बल्कि उन्होंने विभिन्न प्रतिभाओं में भी अपनी विशेष पहचान बनाई है। शहर के सामाजिक कार्यों में भी पूजा की अग्रणी भूमिका रहती है, जिससे वे समाज में एक प्रेरणा स्रोत बन गई हैं।

डी.एल.एस.पी.जी. महाविद्यालय बिलासपुर और समाज कार्य विभाग ने पूजा को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी है। जल्द ही एक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूजा को अपने हाथों से सम्मानित करेंगे।

पूजा चौबे विद्यार्थी परिषद में भी सक्रिय रही हैं और वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा शाखा की कन्याशक्ति की जिला संयोजिका हैं। उनके नेतृत्व और प्रतिभा को देखते हुए उम्मीद है कि वे देश की राजनीति को एक नई दिशा प्रदान करेंगी।

पूजा चौबे को गोल्डमेडलिस्ट में स्थान मिलने से रायगढ़ शहरवासी अत्यंत प्रसन्न हैं और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल पूजा और उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे शहर के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.