May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

अशोका पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

1 min read
Spread the love

अशोका पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोहस्थानीय अशोका पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान. श्री संजय भूषण पाण्डेय(अध्यक्ष,जिला पंचायत,सारंगढ़-बिलाईगढ़) के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।विशिष्ट अतिथि के रूप में मान. महेन्द्र अग्रवाल(समाजसेवी)मंचासीन रहे।मंचासीन अतिथियों के द्वारा अपने उदबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया गया। बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।नृत्य, गीत, कविता,भाषण, एकांकी,नुक्कड़ नाटक आदि के प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।इस शुभ अवसर पर मान. राजेश अग्रवाल(संरक्षक अशोका पब्लिक स्कूल),मान. पुरुषोत्तम अग्रवाल(संचालक अशोका पब्लिक स्कूल),मान. दीपक तिवारी(लीगल एडवाइजर अशोका पब्लिक स्कूल)भी कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे।अंत में सभी बच्चों को प्रसाद का वितरण किया गया।मान. जे. मिश्रा(प्राचार्य) महोदय ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.