ज्वैलरी हाउस पर चोरों ने धावा बोला ताला तोड़कर लाखों की चोरी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

ज्वैलरी हाउस पर चोरों ने धावा बोला ताला तोड़कर लाखों की चोरी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
पत्थलगांव जशपुर जिला के बगीचा थाना क्षेत्र के :रामप्रसाद ज्वेलरी हाउस पर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया बीती रात ज्वेलरी हाउस का शटर ताला तोड़कर अंदर घुसकर लाखों की ज्वेलरी का हाथ साफ कर फरार हो गए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंभाल रही है । .मिली जानकारी के मुताबिक बगीचा के रामप्रसाद ज्वैलरी हाउस के संचालक ध्रुव सोनी ने बताया कि दिनांक 18 जुलाई 2024 को रात 8:00 बजे प्रतिदिन की भाति दुकान को ताला बंद करके घर चला गया था। दुसरे दिन सुबह जब दुकान खोलने लगभग 7:30 बजे आया तो देख की शटर का ताला तोड़ा हुआ है। जिसकी जानकारी तत्काल पुलिस थाना बगीचा को दिया गया। दुकान खोलने के बाद देखने से पता चला कि करीब दो से ढाई लाख रुपए का चांदी का आभूषण एवं ₹4000 नगद की चोरी की गई है। इस दौरान दुकान के बाहर लगी सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि यह घटना रात को 1:40 का है जहां तीन लोगों का फुटेज सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआ है, आरोपियों के द्वारा पहले बिजली सप्लाई बंद किया गया उसके बाद शटर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया है। थाना प्रभारी बगीचा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन किया जा रहा है,आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
