April 15, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

नेशनल हाईवे पर आपस में एक साथ तीन वाहन, टकरा जाने पर अफरा तफरा मच गई . .

Spread the love

नेशनल हाईवे पर आपस में एक साथ तीन वाहन, टकरा जाने पर अफरा तफरा मच गई . .
पत्थलगांव पत्थलगांव थाना क्षेत्र के शासकीय महाविद्यालय ठाकुर शोभा सिंह के पास नेशनल हाईवे 43 पर पिकप,कार और हाइवा एक साथ तीनों वाहन आपस मे टक्कर गई। इस हादसे में किसी प्रकार हताहत नही हुवा है, केवल वाहनों की आपस मे टक्कर हुई है। इस हादसे की मुख्य वजह सड़क का टूटा हुआ गड्ढा होना बताया जा रहा है। 
मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर लगभग 3 से 3.30 बजे के आसपास पिकप चालक अपने पिकप क्रमांक CG15 D y 0814 से माल लोड कर पत्थलगांव से निकला था। शासकीय महाविद्यालय पास सड़क टूटे के गड्ढे होने की वजह से बचकर चलते दिखाई पड़ते है। आज की इस घटना की वजह भी यही मानी जा रही है। इसी दौरान सामने से आ रही हाइवा क्रमांक cg07bt0224 से टकरा गई। इस घटना में पिकप के डाला उखड़ गया एवम हाइवा की सामने का शीशा भी टूट गया। वही पिकप के पीछे चल रहा कार भी अचानक हुवे हादसे के कारण पिकप के पीछे जा घुसी। हालांकि इस घटने में जान माल की कोई हानि नही हुई है। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर लोगों का जमवाड़ा इकट्ठा हो गया जिसे देखते ही पत्थलगांव पुलिस पहुंची और सड़क पर बाधित आवागमन को बहाल करवाया।
निर्माणाधीन हाईवे में कहीं कहीं कुछ दूरी पर सड़क नही बना है खोद कर छोड़ दिया गया है। इसके बीच में मुरम और गिट्टी पड़ी हुई है। वहा सूचना बोर्ड एवं सुरक्षा भी नहीं लगाए गए है। जिसके कारण कई वाहन इन गढ्डों में जाकर फंस जाते है और वाहनों को काफी नुकसान हो जाता है। निर्माणाधीन हाइवे पर कहीं कहीं सड़क के उखड़े होने की वजह से सड़क पर चलने वालों को वाहन को कंट्रोल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है और वाहन चालक हादसे का शिकार हो जाते है। सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा बरती जा रही लापरवाही का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.