त्रिदेव यात्री बस पलटी बाल-बाल बचे 25 यात्री,माल वाहक को साईड देने के दौरान हुई दुर्घटना

त्रिदेव यात्री बस पलटी बाल-बाल बचे 25 यात्री,माल वाहक को साईड देने के दौरान हुई दुर्घटना
कोतबा :- माटीपहाड़ छर्रा से पत्थलगांव जा रही त्रिदेव यात्री बस के पलट जाने से उसमे सवार 20 से 25 यात्री बाल बाल बचे। कुछ यात्रियों को चोटे आई है। यह घटना तुमला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंझियाडीह के पुलिया के पास में घटित हुई
मंगलवार सुबह 10:30 बजे माटी पहाड़ छर्रा से पत्थलगांव जा रही त्रिदेव बस मुख्यमार्ग में लापरवाही पूर्वक मालवाहक ट्रक को साइड देने के चक्कर में गंझियाडीह पुलिया से पहले के मोड़ से सीधे खेत मे जा पलटी खेत मे नमी होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के वक्त बस में 20 से 25 यात्री सवार थे। जिसे ड्राइवर सेवक राम 50 वर्ष दोकड़ा निवासी चला रहा था। घटना होते ही मौके से फरार हो गया था। कंडेक्टर साहिब खान 58 ने बताया कि कुछ यात्री भी घायल हुए है। जिसमे वेदों बाई उम्र 60 वर्ष हाथीबेड़ से कोतबा हो के कुपाकानी जा रही थी। जिसके हाथ मे चोट है। लक्ष्मी पैंकरा उम्र 34 वर्ष माटीपहाड़ छर्रा से कोतबा जा रही थीं जिसे अंदरूनी चोट कंधे में आई है। राम साय यादव उम्र 66 वर्ष हाथीबेड़ से कोतबा हो के कुपाकानी जा रहा था। जिसके पैर में चोट आई है। नीला यादव उम्र 75 वर्ष बुलडेगा के पैर में चोट आई है मनमती पैंकरा उम्र 40 वर्ष माटी पहाड़ छर्रा से कोतबा आ रही थी जिसके दाँत टूट गए। कुमारी अल्पना लकड़ा उम्र 25 वर्ष भेलवा से कुकुरभुका जा रही थी जिसके घुटने में चोट आई है। इसके अलावा 2 अन्य कुल 8 लोगो को छोटी मोटी चोट आई है। कोई गंभीर रूप से हताहत नहीं हुए है। सभी का प्राथमिक उपचार करा दिया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर तुमला पुलिस पहुंच कर जाँच विवेचना कर रही है।
