May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

भीम आर्मी में बढ़ा संगठन का दम सुनील मिंज बने वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

1 min read
Spread the love

भीम आर्मी में बढ़ा संगठन का दम सुनील मिंज बने वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर”

रायगढ़। सामाजिक न्याय और समानता की विचारधारा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए भीम आर्मी भारत एकता मिशन, छत्तीसगढ़ जिला रायगढ़ का संगठनात्मक विस्तार किया गया है। परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम जी के “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” के मूल मंत्र को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संगठन लगातार सक्रिय है।
इसी कड़ी में संगठन की मजबूती को ध्यान में रखते हुए सुनील मिंज को भीम आर्मी का वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होकर समाज के हर वर्ग की आवाज बनेगा।
नवनियुक्त वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुनील मिंज ने कहा कि वे बाबा साहेब और कांशीराम जी के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के दबे-कुचले, शोषित और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे। उन्होंने संगठन के सभी साथियों को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संगठन के कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में कहा कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन समाज में जागरूकता फैलाने, शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
रायगढ़ जिले में इस नियुक्ति को संगठन के विस्तार और मजबूती के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आने वाले समय में सामाजिक परिवर्तन की दिशा में और भी तेज़ी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.