February 6, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

सतनामी समाज रायगढ़ जिला का गठन, नई कार्यकारिणी घोषित

Spread the love

सतनामी समाज रायगढ़ जिला का गठन, नई कार्यकारिणी घोषित
रायगढ़। दिनांक 03 फरवरी 2026 को अखिल भारतीय रामनामी महासभा भवन, हीरा नगर वार्ड क्रमांक 36, रायगढ़ में सतनामी समाज रायगढ़ जिला की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से एक नए जिला स्तरीय संगठन के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक का उद्देश्य समाज को संगठित कर सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विकास की दिशा में ठोस पहल करना रहा।
बैठक में उपस्थित सदस्यों की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन के संरक्षक के रूप में श्री जेठूराम मनहर जी को दायित्व सौंपा गया। अध्यक्ष पद पर श्री हरिराम महिलाने जी को चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में श्री एस.पी. वारे जी एवं श्री बलराम बघेल जी की नियुक्ति की गई। सहायक उपाध्यक्ष का दायित्व श्री परदेशी मिरी जी को दिया गया।
कोषाध्यक्ष पद पर श्री एस.आर. मिरी जी को नियुक्त किया गया, जबकि सचिव के रूप में श्री रामकृष्ण खटर्जी जी और सहायक सचिव के रूप में श्री जीवन लाल जांगड़े जी को जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के प्रवक्ता के रूप में श्री डॉ. राधेश्याम रात्रे जी एवं मीडिया प्रभारी के रूप में श्री विनोद महेश को नियुक्त किया गया।
बैठक में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें श्री कलिंदर राम डेंजारे, अजय कुमार भारद्वाज, पूनम जांगड़े, बनवारी लाल डहारे, अमरनाथ रात्रे, हरि खूंटे, सगुन महेश, प्रदीप श्रृंगी, बनू खूंटे, सुजीत लहरें, दीपलाला निराला, विक्की मल्होत्रा, शंकर महिलाने, ओंकार कुर्रे, रवि मिरी एवं चंद्रप्रताप जांगड़े प्रमुख रूप से शामिल रहे।
बैठक में वक्ताओं ने समाज की एकता, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जागरूकता पर बल दिया तथा नई कार्यकारिणी से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.