April 16, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

तमनार थाना केंद्र में मनाया एन एच आर सी सी बी ने पुलिस स्मृति दिवस

Spread the love

तमनार थाना केंद्र में मनाया एन एच आर सी सी बी ने पुलिस स्मृति दिवस

तमनार दिनांक 21/10/2023,
लद्दाख के हाट स्प्रिंग क्षेत्र में इक्कीस अक्टूबर उन्नीस सौ उनसठ को भारत के कर्त्तव्य निष्ठावान सी आर पी एफ के जवानों पर घात लगाकर चीनी टुकड़ी ने हमला कर दिया। जिसके परिणामस्वरूप दस भारतीय जवानों को अपने प्राण न्यौछावर कर दिया और वे शहीद हो गए। जो कि भारतीय पुलिस तथा भारत देश के लिए दुखद दिन था।इन शहीद और अन्य पुलिस कर्मियों की याद में देश भर में प्रतिवर्ष इक्कीस अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के द्वारा तमनार के पुलिस थाना केंद्र में भी पुलिस स्मृति दिवस का सादगीपूर्ण आयोजन किया गया। पुलिस थाना तमनार के थाना प्रमुख आशीर्वाद रहटगावकर को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।साथ ही थाना में पदस्थ समस्त पुलिस कर्मियों को शाल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर हरिहर प्रसाद पटेल, संभाग अध्यक्ष महिला विंग श्रीमती सरस्वती पटनायक, ब्लाक अध्यक्ष पेयूष पटनायक, विलासिनी प्रधान, संभाग संरक्षक प्रफुल्ल कुमार पटनायक, स्वतंत्र पत्रकार अमरदीप चौहान,खेमनिधि नायक, कार्तिक राम पोर्ते,पूरन लाल चौधरी, ब्यूरो के मीडिया अधिकारी जयशंकर प्रसाद डनसेना, मोहन प्रधान, बसंत प्रजा,बीडीसी सुखसागर उपस्थित थे।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.