April 16, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

व्हीव्हीआईपी प्रवास को लेकर यातायात पुलिस ने जारी किया आवागमन निषेधाज्ञा व निर्देश….

Spread the love

व्हीव्हीआईपी प्रवास को लेकर यातायात पुलिस ने जारी किया आवागमन निषेधाज्ञा व निर्देश….

रायपुर, सारंगढ़ की ओर जाने के लिये बताया गया इन मार्गों का करें उपयोग….

रायगढ़ । यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कल दिनांक 14.09.2023 को ग्राम कोड़ातराई में प्रस्तावित कार्यक्रम दौरान व्हीव्हीआईपी सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कल दिनांक 14.09.2023 को प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक चंद्रपुर, रेंगालपाली, खरसिया, पूंजीपथरा पॉइंट से आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है । वहीं यातायात पुलिस द्वारा आमजन, वाहन चालक एवं ट्रांसपोर्टरों को यह जानकारी दी जा रही है कि छोटे वाहन जैसे कार, जीप, टैक्सी व मोटरसाइकिल जिन्हें रायगढ़ से होते हुये *सारंगढ़ या रायपुर की ओर* जाना है वे रायगढ़ से रेंगालपाली रोड में लारा तिराहा होते हुए पुसौर बोरोडीपा चौक से थाना सरिया होते हुए चंद्रपुर से सारंगढ़ या बरमकेला होकर सारंगढ़, रायपुर की ओर प्रस्थान कर सकते हैं । साथ ही जिन वाहन चालकों को *सारंगढ़ से रायगढ़ की ओर आना है* वे चंद्रपुर से डभरा मार्ग होते हुए रायगढ़ आ सकते हैं या फिर चंद्रपुर से सरिया मार्ग का उपयोग कर पुसौर बोरोडीपा चौक से लारा रोड़ होते हुए रेंगालपाली रोड़ से रायगढ़ की ओर आ जा सकते हैं । इसी प्रकार *धरमजयगढ़, घरघोड़ा मार्ग से रायगढ़ की ओर आने वाले* वाहन छाल से खरसिया मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से तैयार किए गए रूट प्लान का पालन करने की अपील की गई है ।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.