April 16, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

नवनिर्मित धान खरीदी केंद्र डूमर बहार की जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर पांच गांव के किसान आक्रोशित,

Spread the love

नवनिर्मित धान खरीदी केंद्र डूमर बहार की जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर पांच गांव के किसान आक्रोशित,

, प्रशासन अवैध कब्जा हटाने में नाकाम, अब धान खरीदी केंद्र का स्थल परिवर्तन करने की कवायद का विरोध शुरू

पत्थलगांव डूमर बहार धान खरीदी केंद्र हमेशा विवादों में रहने वाले धान खरीदी केंद्र है पर अब अवैध कब्जाधारी की नजर लग गई है। पूर्व में धान खरीदी के समय अपने रकबे के साथ साथ अपने भाई के रकबे में भी धान बेचे जाने का मामला सामने आया था। जिसमे फूड इंस्पेक्टर द्वारा 33 बोरा अवैध धान भी जप्ती की गई थी।
अब इस नवनिर्मित धान खरीदी केंद्र टी एस एस लुड़ेग की जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर पांच गांव के किसान आक्रोशित हैं। वहीं प्रशासन अवैध कब्जा हटाने में नाकाम नजर आ रही है। अब धान खरीदी केंद्र का स्थल परिवर्तन करने की कवायद का विरोध शुरू हो गया है। मामला डूमरबहार का है जहां किसानों ने धान खरीदी केन्द्र की जमीन में चल रहे अवैध कब्जा को लेकर तहसीलदार बागबहार को लिखित शिकायत की है। धान खरीदी केंद्र स्थल में किसी भी प्रकार से फेरबदल करने पर जनांदोलन एवम धरना प्रदर्शन की बात कही जा रही है। 
गांव के जनप्रतिनिधियों के कहना है कि ग्राम डुमरबहार के नवनिर्मित धान खरीदी केन्द्र (टी.एस.एस.) लुड़ेग से सम्बंध का शासन द्वारा समस्त ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंच गणों द्वारा प्रस्ताव पास कर उक्त जमीन को आबंटित किया गया जिसे आर.आई. पटवारी द्वारा जमीन को नाप कर बताया गया जिसका रकबा 1.444 एवं खसरा न0 178 है। नाप के समय 5 ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच, बी.डी.सी. एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उसके पश्चात सभी लोगों द्वारा बैठक हुआ जिसमें निर्णय लिया गया कि उदघाटन हेतु माननीय विधायक रामपुकार सिंह जी को आमंत्रित किया गया।
जिसको धान खरीदी से पहले माननीय विधायक राम पुकार सिंह ठाकुर कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त द्वारा उद्घाटन कर उक्तस्थान पर सिला लेख लगाया गया एवं विधिवत पूजन हुआ उसके पश्चात धान खरीदी शुभारंभ किया गया।
एक वर्ष के पश्चात शंकर यादव पिता मुकुदो द्वारा नाप जमीन पर बाउन्ड्रीवाल एवं मकान बनाने का काम शुरू किया। जिसकी सूचना माननीय मंत्री महोदय अमरजित भगत, श्रीमान कलेक्टर महोदय एवं तहसील बागबहार,एस.डी.एम. को आवेदन कर सूचना दी गई।
समस्त पांच ग्रामपंचायत के सरपंच, पंच एवं कृषकों द्वारा निर्णय लिया गया है कि हमें शासन द्वारा खसरा नं.178, रकबा 1,444 को दिया गया है। उसी स्थान पर धान खरीदी केन्द्र होगा। किसी भी हालत में दूसरे स्थान पर नहीं लिया जायेगा। यदि इसमें किसी भी प्रकार का फेर बदल करने पर जनआंदोलय एवं कृषको द्वारा एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा धरना किया जायेगा।
अतः उक्त स्थान को यथावत रखते हुऐ अवैध निर्माण जो शंकर यादव पिता मुकुदो द्वारा किया जा रहा है उसे रोक लगाकर हटाया जाये।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.