June 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती आरती सिह ने छत्तीसगढ़ में फिल्म आदिपुरुष पर बैन की मांग की

1 min read
Spread the love

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती आरती सिह ने छत्तीसगढ़ में फिल्म आदिपुरुष पर बैन की मांग की

पत्थलगांव विवादित संवादों और आपत्तिजनक वेशभूषा को लेकर विवादों में आई फिल्म आदिपुरुष का विरोध देशभर में हो रहा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस पर आपत्ति दर्ज करा चुके हैं. वहीं अब जिला पंचायत स सदस्य श्रीमती आरती सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने भी कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लेना चाहिए.
बता दें कि ओम राउत द्वारा निर्देश‍ित इस फिल्म के संवाद मशहूर गीतकार व संवाद लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं. फिल्म के रीलीज होने से पूर्व इसके ट्रेलर लांच होते ही यह विवाद से घिर गया था. तब रावण बने सैफ अली खान के हुलिए और हनुमान बने कलाकार द्वारा लेदर का उपयोग व कई अन्य चीजों पर जबरदस्त विरोध हुआ था. अब जब फिल्म पर्दे पर आ गई है, तो एक ओर फिल्म में बंपर भीड़ जुट रही है, दूसरी ओर इसके संवादों व फिल्मांकन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं.
भगवान हनुमान के कई ऐसे संवाद हैं, जो उनके भक्तों के बर्दाश्त की सीमा से बाहर है. इसे ही एक दिन पहले सीएम भूपेश बघेल ने टिप्पणी करते हुए इसे बजरंग दल वालों की भाषा बताया था. कई अन्‍य चीजों पर भी उन्होंने विरोध दर्ज कराया था. की प्रदेश कांग्रेश महामंत्री आरती सिंह ने भी आपत्ति दर्ज कराई है.
कि फ़िल्म आदिपुरुष, जो रामायण पर आधारित है. जिसमें हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम, माता जानकी, वीर हनुमान एवं अन्य चरित्रों का फिल्मांकन जिस तरीके से किया गया है पात्रों के मुंह से जिस प्रकार से भद्दे डायलॉग्स बोले गए हैं, इससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से आशा करती हूं कि श्री राम के ननिहाल में इस फ़िल्म पर प्रतिबंध लगाने जल्द ही आदेश करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.