June 21, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

दर्दनाक सड़क हादसा , सब इंस्पेक्टर के पिता पत्नी और बच्चे की मौत

1 min read
Spread the love

दर्दनाक सड़क हादसा , सब इंस्पेक्टर के पिता पत्नी और बच्चे की मौत

पत्थलगांव   जशपुर जिले के पत्थलगांव की समीप पाकर गांव पुष्पक ढाबा के पास की घटना है पाकर गांव के पुष्पक ढाबा के पास हुए सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे सहित एक साथ 3 लोगो की मौत हो गई है।मृतक एक ही परिवार से हैं ।
जानकारी के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताए की स्कॉर्पियो की गति बहुत तेज थी मध्यप्रदेश के शिवनी जिले में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ विपिन खलखो अपने पूरे परिवार के साथ जशपुर अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर चरखा पारा लौट रहे थे तभी पाकरगांव से आगे पुष्पक ढाबा के पास विपिन खलखो की स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर एक खड़ी कैप्सूल गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो की पर छक्के उड़ गए सवार विपिन खलखो के पिता रेमिश (70) पत्नी ओरेलिया (35)और उनके बेटे आरुष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विपिन खलखों उनकी बेटी अनुष्का,और अंशिका गंभीर रूप से घायल हो गए है ।
घटना की सूचना के बाद पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई है।घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। पुलिस जांच प्रक्रिया जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.