June 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

32 जोड़े बंधे बंधन में, विधायक चक्रधर सिदार देने पहुंचे आशीर्वाद

1 min read
Spread the love

32 जोड़े बंधे बंधन में, विधायक चक्रधर देने पहुंचे आशीर्वाद

रायगढ़ : तमनार के बस स्टैंड के समीप गायत्री मंदिर प्रांगण में मंगलवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 32 जोडों का विवाह संपन्न हुआ,जिसमें मुख्य अतिथि लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत के अध्यक्ष निराकार पटेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता तमनार जनपद अध्यक्ष सविता कमल राठिया रहे, तमनार के मंगललम भवन से बारात निकल कर बस स्टैंड , थाना , साहु मुहल्ला होते हुए गायत्री मंदिर प्रांगण पहुंचा, विवाह में पहुचे लैलूंगा विधायक चक्रधर सिदार ने कहा कि इस विवाह में पहुचे सभी वर वधु को शुभकामनाएं देता हूं, आप लोगो का जो विवाह हो रहा है , वह सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है पहले की सरकार 15 हजार देती थी, हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 हजार किया और अब आने वाले साल में 50 हजार देने का घोषणा किया है, सरकार ग्रामीण अर्थ व्यवस्था सुधरे इसके लिए अनेक योजना भी चला रही है, साथ ही तमनार में 4 अप्रेल को रोजगार मेला का भी आयोजन सरकार कर रही है, योग्य यहां भी पहुंच कर रोजगार का लाभ ले, और सरकार के योजनाओं का लाभ लें साथ ही कहा की वर वधु हमेशा सुख दुख में एक दुसरे का साथ दें और हमेशा स्वास्थ्य और मस्त रहे,हर चीज को वर वधु को साझा करे, मै अपने विवाह के पश्चात मैं भी इसे निर्वाहन करते आ रहा हुं। विशिष्ट अतिथि निराकार पटेल ने कहा की आप लोग सौभाग्यशाली हैं की इस नवरात्र के पावन पर्व पर आप लोगों का विवाह हो रहा है और गायत्री मंदिर प्रांगण में आप लोग नव जीवन में बंधने जा रहे हैं आप लोगों के लिए सौभाग्य का बात है, सरकार के योजनाओं का लाभ लें मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कार्यक्रम के दौरान लैलूंगा विधायक चक्रधर सिदार,निराकार पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष, घरघोड़ा एस डी एम रिषा ठाकुर, तमनार तहसीलदार लीलाधर चंद्रा, तमनार जनपद अध्यक्ष सविता कमल राठिया, गायत्री मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अश्वनी पटनायक, बिहारी लाल पटेल, गुलापी सिदार, विद्यावती सिदार, ममता साव, तिलमती सिदार, गिता राठिया, टिकेश्वरी पटेल ,भूमिका मालाकार, मुकुंद मुरारी पटनायक, माणिक चंद पटनायक, वासुदेव साहु, लक्ष्मण निषाद, रामुदास महंत,कुंजबिहारी सिदार,अदल साय , नवीम राठिया, सुनिल मालकार,लाल कुमार पटेल, लक्ष्मी भगत, लक्ष्मी सिदार, गायत्री मंदिर के यज्ञा चार्य, जनक राम साहु,महिला बाल विकास के अधिकारी अर्चना मरकाम सहित अन्य स्टाफ व वर वधु के परिजन उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.