May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर जी छत्तीसगढ़ के किसानों से माफी मांगें…बाघे

1 min read
Spread the love

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर जी छत्तीसगढ़ के किसानों से माफी मांगें…बाघे

डोंगरीपाली/जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गोपाल बाघे ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बयान की पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसानो ने बड़ी लगन से दिन रात मेहनत कर धान की खेती करते हैं। और अच्छी फसल उगाते है। मंत्री जी को पता होनी चाहिये कि छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में प्रत्येक किसान प्रति एकड़ 25 से 30 क्विंटल धान की फसल उत्पादन करते हैं ।और छत्तीसगढ़ के किसानों के मेहनत पर सवाल उठाना ये भाजपा नेताओं के डीएनए में है पूर्व की भाजपा सरकार ने किसानों के साथ जितना अन्याय किया था कोई अग्रेजो से कम नही था। डॉ रमन सिंह जी के सरकार ने छत्तीसगढ़ में 15 क्विंटल धान खरीदी को घटाकर 12 क्विंटल कर दिए थे।कांग्रेस के विरोध के बाद 15 क्विंटल यथावत रखना पड़ा भाजपा सरकार में रहे मंत्री जी आज पुनः किसानों की अपमान कर रहे हैं।पूर्व मंत्री जी मे थोड़ी से भी समझदारी है तो किसानों से माफी मांगे। कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल बाघे ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल जी की सरकार ने किसानों के सम्मान करते हुई प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी करने की निर्णय लिये है। बहुत ही सम्मान जनक निर्णय है। तब भाजपा के पूर्व मंत्री जी के पेट मे दर्द क्यो हो रही है। कांग्रेसियो को धान तस्करी के आरोप लगाने वाला नेता को पूर्व भाजपा की 15 के सरकार में भाजपा के नेताओं भष्टाचार व धान की तस्करी करके आदत बन गया था आज सीधे किसान सभी धान को मंडी में बेच रहे हैं। भाजपा नेताओं को कालाबाजारी व तस्करी करने को नही मिल पा रही है तब पीड़ा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.