सरपंच श्रीमती इंदुमती का के हाथों छात्रों को सायकल वितरण



तिलडेगा मैं सरपंच श्रीमती इंदुमती का भव्य स्वागत
पत्थलगांव पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलडेगा हायर सेकेंडरी स्कूल मैं सरपंच श्रीमती इंदुमती सिदार का मधुर गीत संगीत से स्वागत किया । सरपंच इंदुमती सिदार के कर कमलों में छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात बालिकाओं को छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार की महत्वकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के तहत 25 साइकिल वितरित की गई । जिस पर बालिकाओं के चेहरे पर मुस्कान छाए रहे । … अपने उद्बोधन में श्री सरपंच ने कहा छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार की योजना को प्रकाश डालते हुए बालक बालिकाएं को विद्या अध्ययन कर सफलता प्राप्त करने को प्रोत्साहित किया विद्या अध्ययन मैं पूरा ध्यान को केंद्रित करना एवं गुरुजनों का सम्मान करना अनुशासनात्मक रहना तथा अभिभावकों को बालक बालिकाएं की विद्या अध्ययन में भेदभाव ना करने की एव बात कही। अंत में जोर देकर कहां बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ
उपसरपंच पूनम अम्बस्थ ने भूपेश सरकार की सरस्वती साइकिल योजना का सराहना करते हुए छात्राओं मैं मिठाई (लड्डू )बांटकर खुशी जाहिर की और कहा दूरदराज से स्कूल आने जाने में सुविधा एवं समय का बचत होगा तथा बालिकाओं में पढ़ने में रुचि बढ़ेगी हायर सेकेंडरी तिलडेगा एवं अपना नाम रोशन करेगे
प्राचार्य श्रीमती पैकरा ने सभी को आभार व्यक्त करते हुए कहा अपनी उपस्थिति में एवं बालक बालिकाएं पढ़ाई में ध्यान दें अंत में उन्होंने कहा हायर सेकेंडरी में शिक्षक की अति आवश्यक है शिक्षक की कमी है अव्यवस्था के बारे में शासन-प्रशासन को को अवगत कराया गया है उपसरपंच पूनम अम्बस्थ जनप्रतिनिधि गण एवं शिक्षक शिक्षिकाएं के समक्ष बालिकाओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरित की गई
इस दौरान मुख्य रूप से बीडीसी साधराम लाकड़ा दखल साय गोटिया श्याम नारायण महंत घनश्याम सिदार मुरली यादव नंदराम धन साए रफेल भगवानों साहू जनक साहू शिक्षिका स्नेहा अम्बस्थ शोभना सिदार अशीष शिक्षक पितांबर बघेल अनीता लहरें बच्चन साए निकेश कुमार एवं शिक्षक शिक्षिकाएं बालक बालिकाएं स्कूल स्टाफ तथा ग्राम पंचायत के पंच गण एवं भारी संख्या मैं कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन शामिल रहे
