June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

पशु विभाग द्वारा घर घर जाकर खुरहा चपका कृमि की दवा पशुओं के लिए दी जा रही है

1 min read
Spread the love

पशु विभाग द्वारा घर घर जाकर खुरहा चपका कृमि की दवा पशुओं के लिए दी जा रही है

पत्थलगांव। पशुपालकों को ग्रामीण इलाकों में खासकर पशु चिकित्सक की कमी की अभाव के चलते पशुपालको को जानकारी नहीं मिल पाती है जिससे समय पर पशुओं की इलाज या दवा नहीं कराने पर बीमारी बढ़ जाती है पेट के कीड़ें(कृमिनाशन) की दवा नहीं देते है, जिससे पशु का स्वास्थ्य तो कमजोर होता ही है साथ ही पशुपालक को भी आर्थिक नुकसान भी होता है। पशुओं में खुरहा चपका कृमि अभियान के तहत घर घर जाकर पत्थलगांव पशुपालन विभाग के कृष्ण कुमार पटेल के अगुवाई में पशुओ को कृमि की दवा पिलाई जा रही है। कुछ दिनों पश्चात टिकाकरण का महाअभियान शुरू किया जाएगा। पशुपालकों ने सरकार के इस अभियान का आभार जताया विदित हो कि यह अभियान पूरे भारत मे चलेगा जिससे पूरे देश में खुरहा चपका जैसी गंभीर बीमारी सै मुक्त हो सकेगा। चिकित्सक केके पटेल ने बताया कि पशुओं के पेट में कीड़े एक बड़ी समस्या है। अगर पशुपालक अपने पशुओं को हर तीन महीने मैं पेट के कीड़ें की दवा दें तो पशुपालक के लिए पशुपालन और भी मुनाफे का सौदा होगा। उन्होने बताया,”अगर पशु के पेट में कीड़ें है तो उसको जो खिलाया जाता है उसका 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा कीड़ें खा जाते है। अगर दवा देते है तो इस 30-40 प्रतिशत होने वाले नुकसान को बढ़ाया जा सकता है। पशु स्वस्थ्य तभी होता है जब उसका पेट सही होता है पशु जो भी खाये वो पूरा का पूरा उसके शरीर में लगे।” श्री पटेल ने बताया कि पशु पालन विभाग द्वारा पशुओं को कई गंभीर बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में पशु चिकित्सक पशुपालकों के घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगे। टीकाकरण के दौरान पशुपालकों को पशु पालन से संबंधित योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.