May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

जगत जननी मां दुर्गा की भव्य शोभा यात्रा की निकाली गई

1 min read
Spread the love

जगत जननी मां दुर्गा की भव्य शोभा यात्रा की निकाली गई

पत्थलगांव पत्थलगांव मैं जगत जननी मां भगवती दुर्गा जी की नवरात्रि के पावन पर्व पर माता जी का आराधना 9 दिन तक की गई मां दुर्गा जी का पत्थलगांव में 7 स्थान में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी सभी पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना से लेकर अंत तक बाहर से आए हुए विद्वान पंडित महाराज जी द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजा पाठ आरती आराधना नियमित की जा रही थी सभी जगह प्रसाद एवं भंडारे रोजाना बांटी गई आज 9 दिन पूर्ण होने पर नवरात्रि समाप्त होने पर हवन पूजा पाठ के पश्चात जगत जननी मां भगवती दुर्गा की बड़ी ही धूम धाम से आतिशबाजी ढोल नगाड़ा कर्मा नाच बैंड पार्टी एवं पूरा शहर भक्ति धुन मैं डीजे की ध्वनि गुंजनमय से भक्तगण थिरकते नजर आए आकर्षक साज सज्जा के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाएं पुरुष बालक बालिकाएं रंग-बिरंगे कपड़ों से सुसज्जित वेशभूषा में जय माता दी कहते आगे बढ़ रही थी यह मनोहर दृश्य मानो ऐसा लग रहा था की मां दुर्गा स्वयं पत्थलगांव की पवन धारा धरती पर उतर कर हमें दर्शन देने आई हो समूचा शहर मां की शोभायात्रा में भक्ति भाव मैं डूबा हुआ था यह शहर बहुत ही आकर्षक केंद्र बना हुआ था जोकि आसपास के इलाके से लोग मां की विदाई शोभायात्रा मैं शामिल होने पहुंचे थे अतः पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.